गहरे ध्यान,भावपूर्ण मौन एवम् उत्सव में डूबते हुए गहरे विश्राम और शांति का अनुभव करें।सामान्यतः क्रियाशील रहने वाले अपने मन से परे जाएं और शांति की अपूर्व भावना का अनुभव करें एवम् निर्देशित ध्यान और अन्य प्रक्रियाओं के द्वारा जीवन शक्ति का नवीकरण करें।

मैं एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम करना चाहता हूँ

एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम के मुख्य तत्व

"ध्यान, गति से स्थिरता और ध्वनि से
मौन तक की यात्रा है|"

- गुरुदेव श्री श्री रविशंकर

गहरे ध्यान

निर्देशित ध्यानों का एक क्रम,जिसे " पोल और खाली " कहा जाता है,जिसकी रचना गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने की है,इस प्रोग्राम का मुख्य अंग हैं।ये ध्यान हमारे तंत्रिका तंत्र में मौजूद तनाव की गहरी पर्तों को हटाते हैं।

मौन

यह ना बोलने से थोड़ा अधिक है।यह शारीरिक,मानसिक एवम् आध्यात्मिक रूप से स्वयं का नवीकरण करना है।कुछ ही क्षणों का मौन आपको नींद से कहीं अधिक गहरा विश्राम देता है और संभवतः कुछ और भी देता है,जिसका जीवन में आपने अनुभव किया है।

मुद्रा एवम् एडवांस प्राणायाम

इस कार्यक्रम का निर्माण हैप्पीनेस प्रोग्राम में सिखाई गई श्वसन तकनीकों के आधार पर किया गया है और इसमें मुद्राओं के एक क्रम को सिखाया जाता है।ये मुद्राएं मन और भावनाओं को संतुलित करने की एक सूक्ष्म तकनीक हैं।

संगीत

प्रायः मौन दुख से जुड़ा हुआ होता है।लेकिन,इस कार्यक्रम में मौन एक उत्सव है।सारा दिन योग,ध्यान और प्रक्रियाएं करने के पश्चात शाम का समय भावपूर्ण संगीत और पवित्र मंत्रोच्चारण के द्वारा अंतरात्मा के साथ उत्सव मनाने में व्यतीत किया जाता है।

अतिरिक्त तत्व

  • योग - प्रत्येक दिन की शुरुआत में सुबह योग सत्र के साथ शरीर और मन को एकीकृत किया जाता है।
  • वैदिक ज्ञान - भारत के प्राचीन वैदिक ग्रंथों से " ज्ञान के चार स्तंभ " का अन्वेषण करें,जो हमें पूर्ण सामर्थ्य के साथ जीने के उपकरण देते हैं।
  • प्रश्नोत्तर - अपने शिक्षक के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में ध्यान एवम् शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए स्पष्टीकरण करें।
  • पौष्टिक भोजन - अपनी आत्मा को पुष्ट करने के लिए अच्छी प्रकार से भोजन करने से अधिक महत्वपूर्ण और कुछ नहीं है।प्रतिदिन तीन बार स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन का स्वाद लें।
प्रतिभागियों के अनुभव