मेधा योग भाग-१ | युवा सशक्तिकारक संगोष्ठी | Medha Yoga Level 1 | Yes Course in Hindi

समकक्ष व्यक्तियों के बीच में परस्पर दबाव अत्यधिक होता है। ऐसा ही परीक्षाओं, माता-पिता, रिश्तों, खेलों और प्रायोगिक परीक्षाओं में भी होता है। तो फिर आप इन सभी का सामना कैसे करेंगे ? मेधा योग भाग-१ कार्यक्रम आपको सरल योगासनों की सहायता से शारीरिक रूप से और श्वास की तकनीकों, जिसमे सुदर्शन क्रिया भी शामिल है, से मानसिक और भावात्मक रूप से सशक्त करता है।

इस कार्यक्रम में आप समूह खेलों, संवाद मूलक प्रक्रियाओं और आपके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों जैसे की मित्रों और रिश्‍तों से कैसे आचरण करें, अध्ययन में श्रेष्ठतम एकाग्रता कैसे पायें, अपने सामर्थ्य का समुचित उपयोग कैसे करें, पर समूह संवाद का आनन्‍द उठा सकते हैं।

सुदर्शन क्रिया की शक्ति से सही निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त कर सकते हैं। सरल तकनीकों से घबराहट और मंच-भय से मुक्ति पायें। दुखी होने के स्थान पर स्वयं से प्रेम करना, दूसरों के साथ बांटने की क्षमता का विकास करना और मुस्कान के साथ समस्याओं का समाधान करना सीखिये। आइये और दुनिया को एक अलग दृष्टिकोण से देखें।

कार्यक्रम के लाभ | Benefits of Yes Program:

  • आत्मसम्मान की भावना का जागरण और पोषण।
  • समूह में काम करने, सहयोग की भावना और अनेक जीवन के लिए आवश्यक कुशलताओं का ज्ञान।
  • दैनिक जीवन की समस्याओं को सुलझाने के सरल नियम।
  • नकारात्मक भावनाओं पर सरलता से विजय।
  • अध्यन से सम्बंधित सुझाव।
  • एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि से सम्बंधित सुझाव।
  • समकक्ष व्यक्तियों के बीच के परस्पर दबाव को नियंत्रित करना सीखें।
  • सभी परस्थितियों में मुस्कराने की कला।
  • शरीर और मन में नयी उर्जा का संचार।
  • केवल अपने बारे में सोचने से उठ कर दूसरों की भलाई के बारे में सोचने का सामर्थ।
  • सभी नकारात्मकतों से मुक्त होकर सकारात्मकता से भर जाएँ।

विवरण | Overview of Medha Yoga Level 1:

  • आयु वर्ग: १३+- १८ वर्ष
  • घंटा प्रतिदिन : ३-४ घंटे

कार्यक्रम की रूप रेखा | Contents of Medha Yoga Level 1:

  • सुदर्शन क्रिया
  • ध्यान और श्वास की तकनीक
  • दैनिक जीवन के सरल और प्रभावी नियम
  • मानसिक एकाग्रता की तकनीक
  • भय और घबराहट से मुक्ति की तकनीक
  • संवाद मूलक प्रक्रियाएं
  • समूह खेल
  • भोजन के प्रति सजकता
  • समूह चर्चा
  • बाह्य गतिविधियाँ (जहां संभव हो)
  • आनंद के साथ खेल खेल में सीखना
  • दूसरों की सेवा
  • आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता

 

अगले लेख

  1. सुदर्शन क्रिया क्या है?।सुदर्शन क्रिया के बारे में जानिए। (Sudarshan Kriya in Hindi)
  2. सुदर्शन क्रिया का अनुभव (Sudarshan Kriya Experience)