ध्यान
ये लेख ज़रूर पढ़ें
ध्यान क्या है?
नींद से कहीं अधिक विश्राम ध्यान से प्राप्त होता है| शांत मन, उत्तम एकाग्रता, स्पष्ट धारणा, संप्रेषण में सुधार, अधिक आतंरिक शक्ति और विश्राम जैसे ध्यान के कई लाभ हैं| यह सभी नियमित ध्यान करने के प्राकृतिक परिणाम हैं| आज की तनाव भरी दुनिया, जिसमे नकारात्मक भावनाओं की अधिकता है| ध्यान विलासिता नहीं अपितु एक आवश्यकता है| यह एक शांत और सुखी मन बनाये रखने की कुंजी है| आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने दुनियाभर में लाखों लोगों को 'ध्यान' से अवगत कराया है|
आज से ही इन निशुल्क ऑनलाइन ध्यान और उसके लाभों का आनंद लें|
आर्ट ऑफ़ लिविंग जीवन परिवर्तक कैसे है
“जीवन परिवर्तक”
“कक्षाएं जो आपको श्वांस लेने की कला सिखाएंगी !"
“ग्रह पर सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई आध्यात्मिक साधना हो सकती है”
“साँस लेने की एक सरल तकनीक जो आपकी घबराहट को 44% तक कम कर सकती है”
“प्रभावशाली परिणाम”
“श्वांस लेना नया योग है !”
“करोड़ों लोगों के लिए ताज़ी हवा की तरह है !”
“डिप्रेशन से आराम की उम्मीद दिखती है..”
हमारे ध्यान कार्यक्रम
सहज समाधि ध्यान
जीवनभर के लिए एक कौशल
ध्यान विश्राम करने की कला है,‘कुछ भी न करने की कला है’,लेकिन बहुत से लोगों के लिए,‘कुछ भी न करना’ कठिन होता है। ध्यान के लिए कई तकनीकें हैं लेकिन सहज समाधि में, हम गहरी विश्राम की स्थिति तक पहुँचने के लिए आवेशित सूक्ष्म ध्वनियों (मंत्रों) का उपयोग करते हैं।
एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम
ध्यान, गति से स्थिरता और ध्वनि से मौन तक की यात्रा है|
गहरे ध्यान,भावपूर्ण मौन एवम् उत्सव में डूबते हुए गहरे विश्राम और शांति का अनुभव करें।सामान्यतः क्रियाशील रहने वाले अपने मन से परे जाएं और शांति की अपूर्व भावना का अनुभव करें एवम् निर्देशित ध्यान और अन्य प्रक्रियाओं के द्वारा जीवन शक्ति का नवीकरण करें।