स्वागत समिति -सह अध्यक्ष 

जस्टिस आर.सी. लाहोटी
भारत के माननीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस रमेश चन्द्र लाहोटी ने भारत के ३५वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। हाल के दिनों में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सबसे लम्बे समय तक कार्य करने वाले वह एक प्रसिद्ध कानूनविद और विद्वान हैं। १७ महीने के कार्यकाल के बाद उन्होंनें सेवा से अवकाश प्राप्त किया।

डॉक्टर बैट्रौस बैट्रौस -घाली 
संयुक्त राज्य संघ के मानद छठे महासचिव।

मिस्र के राजनीतिज्ञ डॉक्टर बैट्रौस बैट्रौस घाली सयुंक्त राष्ट्र के छठे महासचिव थे। वह एक सम्मानित विद्वान और शिक्षक हैं। अपने कार्यालय के दौरान डॉक्टर घाली शीत युद्ध के अंत के साक्षी रहे हैं। उन्होंने सक्रिय रूप से रवांडा, यूगोस्लाविया, बोस्निया एवं अन्य संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में शांति स्थापना के प्रयासों में भी भाग लिया।

उपाध्यक्ष

प्रोफेसर रूड लबर्ज़
माननीय पूर्व प्रधानमंत्री, नीदरलैंड

प्रोफेसर रुडोल्फ़ुस फ्रांसिस्कस मारि रड लबर्ज़ ने १० वर्ष से अधिक तक नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। वह एक पूर्व अर्थशास्त्री और उद्यमी हैं। अपने कार्यालय के दौरान १९८० में आर्थिक मंदी के पश्चात, डच अर्थ व्यवस्था में वह एक सफल परिवर्तन लाये। उन्हें नीदरलैंड के सबसे छोटी उम्र के और सबसे लम्बे कार्यालय तक प्रधानमंत्री बने रहने का गौरव प्राप्त है। वह एक प्रतिष्ठित नेता हैं। १९९४ में उन्हें राज्यमंत्री की मानद उपाधि दी गई। संयुक्तराष्ट्र में भी उन्होंने शरणार्थियों के उच्चायुक्त के रूप में ४ वर्ष तक कार्य किया।

सदस्य 

श्री लाल कृष्ण अडवाणी 
माननीय पूर्व उप प्रधानमंत्री, भारत 

श्री लाल कृष्ण अडवाणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ), जो कि भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक है, के एक वरिष्ठ नेता हैं। छह  दशकों  तक चलने वाले अपने राजनैतिक जीवन में, श्री एल. के. अडवाणी जी ने भारत सरकार में उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार संभाला। लोकसभा में दो बार वह विपक्ष के नेता भी नियुक्य किये गए। २०१५ में उनको भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

डॉ. करण सिंह
भारतीय संसद के माननीय अध्यक्ष

डॉक्टर करण सिंह भारत के राज्य सभा (भारतीय संसद के ऊपरी सदन ) के सदस्य हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के सदर- ए - रियासत ( राज्यपाल ) के रूप में सेवा की है। उनका जन्म फ़्रान्स के केन्स नामक शहर में हुआ। डॉक्टर सिंह नें २००५ में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण प्राप्त किया। वह जम्मू व कश्मीर रियासत के अंतिम राजा महाराज हरिसिंह के पुत्र हैं।

डॉ. महेश शर्मा
माननीय मंत्री संस्कृति और पर्यटन विभाग, भारत सरकार
 

डॉ. महेश शर्मा भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग ( स्वतंत्र प्रभार ) एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री हैं।

श्री हिडेब्रांदो तापीया
माननीय कांग्रेसमैन, पेरू कांग्रेस,
उपाध्यक्ष – एंडीयन संसद

श्री हिडेब्रांदो तापीया  एक वास्तुविद, उद्यमी और पॉपुलर क्रिश्चियन पार्टी के सदस्य हैं | वह २००१ से २००६ तक की अवधि के लिये नेशनल रेनोवेशन पार्टी की ओर से रिपब्लिक ऑफ़ पेरू के कांग्रेसमैन निर्वाचित हुये थे | पिछले पार्टी चुनावों में उन्हें पॉपुलर क्रिश्चियन पार्टी का उपाध्यक्ष भी चुना गया |

श्री हाकुबुन शिमोमुरा
शिक्षा, संस्कृति, खेल विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग के माननीय मंत्री।

श्री हाकुबुन शिमोमुरा राष्ट्रीय विधायिका, डाइट, में प्रतिनिधि सभा के सदस्य हैं। १९८१ से टोक्यो विधानसभा के लिए उनका २ बार चुनाव हुआ। २००६ में शिंजो एबी की पहली सरकार की कैबिनेट के वह उप कैबिनेट सचिव थे एवं २०१२ में वह कैबिनेट में शिक्षा, सांस्कृतिक, खेल, विज्ञान और प्रद्योगिकी मंत्री नियुक्त किये गए।

सुश्री नैंसी पेलोसि 
वह संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में सांसद और अल्पसंख्यक पार्टी की नेता हैं।

सुश्री नैंसी पैट्रिशिया डी 'अलेसैंड्रो पेलोसि सयुंक्तराज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेज़ेन्टेटिव्ज़ में अल्पसंख्यक पार्टी नेता हैं और वह अकेली महिला हैं जिन्होनें २००७ से लेकर २०११ तक उनकी साठवीं वक्ता के रूप में कार्य किया है। आज तक के अमरीकी इतिहास में वह सबसे उत्कृष्ट श्रेणी की राजनीतिज्ञ हैं। कांग्रेस में एक प्रमुख पार्टी का नेतृत्व करने वाली वह पहली महिला, एवं कैलिफोर्नियन और इटालियन मूल की पहली अमेरिकन हैं।

सुश्री कैथरीन क्लार्क 
संसद सभा की माननीय सदस्य
संयुक्त राज्य अमेरिका

सुश्री कैथरीन मारली क्लार्क २०१३ से संयुक्त राज्य अमेरिका में मैसचुसेट्स के पाँचवे कांग्रेस ज़िला की प्रतिनिधि रही हैं। वह मेलरोस, मैसचुसेट्स की निवासी हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी की एक सदस्य हैं वह २००८ से २०११ तक मैसचुसेट्स के प्रतिनिधि सदन की सदस्य थीं एवं २०११ से २०१३ तक मैसचुसेट्स सीनेट की सदस्य थीं।

श्री एड विटफील्ड
माननीय कांग्रेसमैन, हाउस ऑफ़ रिप्रेसेंटेटिव्स,
संयुक्त राज्य अमेरीका

श्री वेन एडवर्ड “एड” विटफील्ड १९९४ में केंटकी के प्रथम कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिये कांग्रेस में निर्वाचित किये गये | वह १९७४ से १९९४ के मध्य डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य भी रहे | उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिये प्रथम ‘मेडिकेयर प्रिस्क्रिप्शन ड्रग बेनिफिट प्लान’ को शुरू करने में सहायता की और वह पशुओं के साथ मानवीय व्यवहार करने के सक्रिय समर्थक हैं |

डॉक्टर अब्दल सलाम अल -मजाली
माननीय पूर्व प्रधानमंत्री ,जॉर्डन
 

एक चिकित्स्क और राजनीतिज्ञ , महामहिम डॉक्टर अब्दल सलाम अल- मजाली दो बार जॉर्डन के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त हुए। प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान डॉक्टर मजाली नें १९९४ में इज़राइल -जॉर्डन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के उपरान्त वह जॉर्डन सीनेट में नियुक्त किये गए। हाल में वह इस्लामिक वर्ल्ड अकादमी के अध्यक्ष हैं।

 

प्रोफेसर व्यटॉटस लनस्बेरजिस
लिथुएनिया के पूर्व राष्ट्रपति और
यूरोपीय संसद के सदस्य।

प्रोफेसर व्यटॉटस लनस्बेरजिस -सोवियत संघ से स्वतंत्रता  के बाद लिथुआनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष थे। उन्होंने लिथुआनिया की संसद सिअम्स के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। वह यूरोपीय विवेक और साम्यवाद पर प्राग घोषणा के संस्थापक हस्ताक्षरकर्ता हैं। वह साम्यवाद के शिकार लोगों की स्मारक संस्था 'विक्टिम्ज़ ऑफ कम्युनिस्म' की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं। 

प्रोफेसर अलोज्ज़ (लोज्ज़े) पेटेरिे
माननीय पूर्व प्रधानमंत्री, स्लोवेनिया
यूरोपियन संसद के सदस्य

प्रोफेसर अलोज्ज़ (लोज्ज़े) पेटेरिे १९९०-१९९२ के दौरान पहली बार स्वतन्त्र रूप से निर्वाचित स्लोवेनिया सरकार के अध्यक्ष थे। १९९० में स्लोवेनियाई क्रिस्चियन डेमोक्रेट्स पार्टी की स्थापना के समय से २००० में पेओप्लेस पार्टी के साथ विलय तक वह वहां के नेता थे। हाल में वह यूरोपियन संसद के सदस्य होने के साथ साथ उन्होंने यूरोपियन मामलों के लिए संसदीय आयोग के मुख्य अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

प्रोफेसर एकमेलेद्दीन इह्सानोगुल
इस्लामिक कोऑपरेशन संगठन के नवें माननीय प्रधान सचिव।
 

एक तुर्की विद्वान ,राजनेता और कूटनीतिज्ञ ,प्रोफेसर एकमेलेद्दीन २००४से लेकर २०१४ तक इस्लामिक कोऑपरेशन संगठन (ओ आई सी )के महासचिव रह चुके हैं। इस्तांबुल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ लेटर्ज में उन्होंने विज्ञान के इतिहास के विभाग की स्थापना की। वह एक लेखक और संपादक भी हैं। वह शान्ति और आपसी भाईचारे के लिए इस्लामिक विद्वानों द्वारा ईसाई नेताओं को लिखे गए एक खुले पत्र 'अ कॉमन वर्ड 'के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक हैं। 

प्रोफेसर जो लिएनेन
यूरोपियन संसद के माननीय सदस्य 

श्री जो लिएनेन'- जो की पेशे से एक वकील हैं, आजकल यूरोपीय संसद के एक सदस्य हैं और जर्मनी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक संघीय यूरोप के समर्थन के लिए जाने जानेवाले श्री जो लिएनेन यूरोपीय समाजवादी समूह की पार्टी में एक प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। 

श्री निरज देवा
यूरोपीय संसद के माननीय सदस्य

कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य श्री निरज देवा १९९९ से यूरोपीय संसद में दक्षिणपूर्वी इंगलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। हाउस ऑफ़ कॉमन्ज़ में चुने जाने वाले वह एशियाई मूल के चौथे सदस्य थे और यूरोपीय संसद में चुने जाने वाले एशियाई मूल के वह पहले कंजरवेटिव सदस्य थे।

सुश्री तातियाना पोरोनोवा 
आनरेरी उप राज्यपाल , मर्मनस्क, रूस 

सुश्री तातियाना पोरोनोवा उप राज्यपाल हैं। उन्होनें राज्यपाल श्री डिमिट्रीअन्को के तहत मर्मनस्क के वित्तीय मामलों का नेतृत्व किया। किसी समय क्षेत्रीय प्रशासन में वह अकेली महिला मंत्री थीं और तीन महिलाओं में से राज्यपाल की मण्डली में केवल वही एक थीं।  

श्री कपिल मिश्रा
माननीय संस्कृति मंत्री, दिल्ली, भारत

श्री कपिल मिश्रा एक जाने-माने राजनीतिक कार्यकर्ता और सार्वजनिक नीतियों के प्रचारक हैं | दिल्ली  सरकार की छठी विधानसभा में सांसद हैं और वह दिल्ली स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क से समाजसेवा में स्नातकोत्तर हैं |