संकल्प का महत्व!

संकल्प क्या है?

जीवन में हर कार्य संकल्प के द्वारा होता है| छोटे से छोटा काम जैसे आपके हाथ का हिलना भी पहले मन से शुरू होता है| निर्बल मन के इरादे भी निर्बल होते हैं जबकि सशक्त मन के इरादे भी दृढ़ होते हैं| जब भी मन विश्राम में होता है, शांत होता है तब आपके संकल्प भी शक्तिशाली होते हैं|

ध्यान और जप मन को शांत और स्थिर होने में सहायता करते हैं, साथ ही इससे विचारों में स्पष्टता आती है| ऐसी मानसिक अवस्था में लिए गए संकल्प प्रभावशाली तरीके से पूरे भी हो जाते हैं| इसके अतिरिक्त महाशिवरात्रि के समय ध्यान और जप करने से आपकी संकल्पशक्ति में वृद्धि होती है| इसलिए इस पूजा के समय संकल्प लेना सकारात्मकता और आशीर्वाद का उपहार है|

अपने जीवन में यह उपहार ले आएं|

क्या कोई भी ऑनलाइन संकल्प ले सकते है?

हाँ| महाशिवरात्रि का संकल्प लेने के लिए आपको किसी एक विशेष धर्म या मत का अनुयायी होना आवश्यक नही है| यदि आप भारतीय नागरिक हैं तो यहाँ रजिस्टर कर सकते हैं|

संकल्प लेने की क्या प्रक्रिया होगी?

  1. ४ मार्च २०१९, महाशिवरात्रि पर , सायं ५:३० बजे संकल्प शुरू किया जाएगा|
  2. अपने निर्धारित कार्य अपनी सुविधानुसार कर लें|
  3. यदि आप उपवास कर रहे हैं तो अच्छा है, वैसे इसकी कोई अनिवार्यता नही है| उपवास के टिप्स के लिए इस पेज पर जाएँ|
  4. यदि संभव हो तो स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहन लें|
  5. वेबकास्ट के दौरान पंडित जी सभी लोगों को कुछ प्रार्थना करने के लिए कहेंगे तथा उचित निर्देश भी देंगे| उन सभी निर्देशों का यथावत पालन करें| इसमें लगभग १० से १५ मिनट का समय लगता है|
  6. उसके उपरान्त होने वाली रूद्र पूजा में ध्यान करें|
  7. संकल्प का प्रसाद आपके दिए हुए पते पर भेज दिया जाएगा|
  8. यदि किसी कारणवश आप संकल्प का निर्धारित समय पर वेबकास्ट देखने में असमर्थ रहे तो चिंता न करें बाद में लॉग ऑन करें तथा प्राथना और ध्यान कर लें|
  9. कार्य करें, प्रार्थना करें और समर्पण कर दें|

इस दिन स्वयं को शिव-तत्त्व में पूरी तरह से डूब जाने दें|

मुझे कैसे पता चलेगा की मेरा संकल्प पूर्ण हो गया है?

आपको पता चल जाएगा| जब भी आप संकल्प लेते हैं तो आप ब्रम्हांड को अपने संकल्प सुनने के लिए आमंत्रित करते हैं, आप प्रार्थना करते हैं, और अपना संकल्प ईश्वर को समर्पित कर देते हैं| आपको उसके विषय में सोचते रहने की आवश्यकता नही है| उसकी दिशा में कार्य करें और फिर जाने दें, विश्राम करें और ये विश्वास रखें की आपके लिए जो सर्वोत्तम है, वही होगा|

हम यहाँ आपकी सहायता के लिए हैं!

किसी भी प्रश्न के लिए आप हमें लिख सकते हैं: live.artofliving.org

महाशिवरात्रि पर हमसे जुड़ें

आश्रम आएं

सीधा प्रसारण देखें

महाशिवरात्रि पर्व पर आर्ट ऑफ़ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र आपका स्वागत करता है| महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि को अत्यधिक प्रभावशाली "रुद्रम" सुनें और लाखों श्रद्धालुओं के साथ 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें तथा गहन ध्यान का अनुभव करें|

आश्रम आएं

सीधा प्रसारण देखें