ग्रामीण विकास

आर्ट ऑफ़ लिविंग का ग्रामीण विकास कार्यक्रम मुख्य रूप से युवाचार्यों द्वारा संचालित किया जाता है। ये युवाचार्य गावों व स्थानीय समुदायों के वो युवा हैं जिन्होंने युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम या यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम (वाइ.एल.टी.पी.) में भाग लिया हुआ है। यह कार्यक्रम उन्हें उनके गांवों और क्षेत्रों में उनकी जरूरतों के आधार पर परियोजनाओं को आरंभ करने के लिए कौशल, प्रेरणा और सेवा तथा नेतृत्व करने की क्षमता प्रदान करता है।

1997 से शुरु किये गये 5 एच कार्यक्रम (5H प्रोग्राम) पूरी दुनिया में ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में समाज के समग्र विकास के लिये प्रयत्नरत है, लोगों को गरीबी, भुखमरी, दुख और बीमारी से मुक्ति दिलाना और उन्हें शांति का अनुभव कराना इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्य है।केवल एक मज़बूत आध्यात्मिक नींव ही स्थिर व मज़बूत आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को जागृत करती है। व्यक्तिगत आंतरिक शक्ति, कौशल और नेतृत्व प्रशिक्षण का यह समिश्रण इस कार्यक्रम को दीर्घकालिक प्रभावशीलता तथा स्थिरता प्रदान करता है।

आर्ट ऑफ लिविंग के ग्रामीण विकास कार्यों के अंतर्गत 5 एच कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि हर ग्रामीण क्षेत्र /गांव में बेघरों को घर (होम्स फॉर द होम्लेस), स्वास्थ्य सुविधा (हेल्थ केयर), स्वच्छता (हाइजीन), मानवीय मूल्यों (ह्यूमन वैल्यूज़) और विविधता में सामंजस्य (हार्मनी इन डाइवर्सिटी) उपलब्ध हो। 1997 में स्थापित 5 एच, सामाजिक परिवर्तन के लिए उत्प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में गरीबी, दु:ख व रोग उन्मूलन और शांति व सद्भाव सुनिश्चित करना है। 5 एच कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि मूल स्तर पर सभी व्यक्ति और समुदाय , सामाजिक और आर्थिक दोनों ही रूप से आत्मनिर्भर हों I फलस्वरूप इस कार्यक्रम का प्रभाव दीर्घकालिक तथा स्थायी है।

1

5 एच कार्यक्रम की जानकारी और उपलब्धियाँ | Information and Achievements of 5H Project

  • 40,212 गांवों तक पहुँच।
  • युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम (वाइ. एल. टी. पी.) में 110,000 ग्रामीण युवा प्रशिक्षित।
  • 121,600 नव चेतना शिविर, जिन से 5,688,00 लोगों ने लाभ लिया
  • 165,000 नि: शुल्क तनाव से राहत कार्यशालाओं का आयोजन जिसने 5,688,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया।
  • 49,500 स्वच्छता शिविरों और 25,950 चिकित्सा शिविरों का आयोजन जिससे 25,82,500 लोग लाभान्वित हुए।
  • एक करोड़ से अधिक वृक्षों का वृक्षारोपण।
  • 1895 घरों, 5418 शौचालयों, 1152 कुओं और 904 बायो-गैस संयत्रों का निर्माणI
  • 55 मॉडल गांव विकसित जिससे 1,15,000 लोग लाभान्वित I
  • 6000 से अधिक लोगों को जैविक खेती का प्रशिक्षण।

 

2

ग्रामीण विद्युतीकरण : हर घर प्रकाशमान | Rural Electrification : Light A Home

अक्टूबर 2012 में “हर घर प्रकाशमान” कार्यक्रम की नींव रखी गयी थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के उन 740 लाख गावों के 36 करोड़ लोगों को स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराना है, जहाँ पर बिजली की सुविधा अभी तक नहीं पहुँच पायी है। इनमें से अधिकतर लोग अपनी प्रकाश व्यवस्था की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मिट्टी के तेल और अन्य ईंधन पर निर्भर रहते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए और पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हैं I

अब तक, “हर घर प्रकाशमान” परियोजना के अंतर्गत बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और झारखंड में 1100 ऐसे घरों के लिए सौर ऊर्जा से गृह प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कर 6000 से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया जा चुका है।

 

organic farming in hindi
3

रसायन-मुक्त खेती | Organic Farming

‘द आर्ट ऑफ़ लिविंग’ रसायन-मुक्त खेती के लिए सन् 2007 से कार्यशालाएँ आयोजित कर रहा है। पिछले वर्षों में 32,000 से अधिक किसानों ने इन कार्यशालाओं में भाग लिया है। कार्यशालाओं में जैविक खेती की उन तकनीकों के प्रशिक्षण को शामिल किया गया है जिसके द्वारा किसानों को खेतों में रसायनों के उपयोग के कारण होने वाले नुकसान और धीरे-धीरे उपज घटने जैसे विषयों के बारे में जागरूक किया जाता है।

आप भी बदलाव की क्रांति में शामिल हों |Join the revolution for change

  • क्या आप सामाजिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित और तैयार हैं?
  • क्या आप अंतर्मन में केंद्रित हो कर जिस परिवर्तन को देखना चाहते हैं उसे स्वयं लाने को तैयार हैं?
  • क्या आप प्रतिबद्ध हैं तथा अपने जैसे अन्य प्रेरित युवाओं का नेतृत्व-दल बनाने के लिए तैयार हैं?

इस परिवार से जुड़ जुड़ने के लिए: वाइ. एल. टी. पी. समन्वयक से संपर्क कीजिए

नाएरोबी में हैंड्स अप फॉर किड्स (हॅंड्ज़ उप फॉर किड्स) कार्यक्रम

हैंड्स अप फॉर किड्स (हैंड्स अप 4 किड्स) कार्यक्रम अफ्रीका महाद्वीप के कीनिया राष्ट्र में बच्चों को सशक्त बनाता है, उन्हें मन और भावनाओं पर नियंत्रण पाने में प्रशिक्षण देता है एवं गरीबी समाप्त करने और एक स्वस्थ एवं सतत-टिकाऊ पर्यावरण के निर्माण के लिए साधन उपलब्ध कराता है।

द आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन, आइ. ए. एच. वी. और हैंड्स अप फॉर किड्स (हैंड्स अप 4 किड्स) जो कि कीनिया में कई परियोजनाओं में शामिल है, उनमें से एक नाएरोबी शहर में स्थित चिल्ड्रेन्स गार्डन होम एंड स्कूल है।

विभिन्न परियोजनाओं के बारे में और अधिक जानिए: