ध्यान (meditation)

मन्त्र ध्यान | Mantra Meditation

इस संसार में जिस शांति और प्रसन्नता को हम विह्वल होकर खोजते हैं,वह हमारे भीतर ही उपस्थित है।यह केवल तनाव के बादलों से ढकी हुई है।ये बादल सहज समाधि ध्यान में छंट जाते हैं,जो श्री श्री रविशंकर जी  द्वारा दिया गया ज्ञान का एक अद्भुत उपहार है।यह मंत्र पर आधारित ध्यान है।आप इस ध्यान को आर्ट ऑफ लिविंग के विश्वभर में मौजूद केंद्रों में सीख सकते हैं।मंत्र की शक्ति आपको नींद में मिलने वाले विश्राम से भी अधिक विश्राम देती है।

सहज समाधि ध्यान स्वाभाविक तरीके से, बिना प्रयास के किया जाने वाला ध्यान है। सहज समाधि ध्यान में मंत्र द्वारा सचेतन मन, स्थिर हो जाता है। और जब मन स्थिर हो जाता है,तब सारा तनाव सहज ही मिट जाता है और मन वर्तमान क्षण में केंद्रित हो जाता है। वास्तविक प्रसन्नता केवल वर्तमान क्षण में ही है। ये वे क्षण होते हैं,जब हम भूतकाल के पछतावे और भविष्य की चिंताओं से मुक्त होते हैं। सहज का अर्थ है- स्वाभाविक। समाधि का अर्थ है- आत्मज्ञान। इस मंत्र ध्यान के द्वारा हम अपने वास्तविक स्वभाव में आ जाते हैं।

प्रत्येक व्यक्ति ने ध्यान की इस अवस्था को बहुत अधिक आनंद और प्रसन्नता के क्षणों में महसूस किया है। शायद जब आप छुट्टियां मनाने गए थे या जब आप पूर्ण रूप से किसी कार्य को करने में मग्न थे, तब आपने इन क्षणों को महसूस किया था। एक क्षण के लिए मन बहुत हल्का हो जाता है और विश्राम में आ जाता है। हमारे जीवन में ऐसे क्षण आते हैं और हम इन्हें बार - बार महसूस करना चाहते हैं। लेकिन,हम नहीं जानते हैं कि यह कैसे करना है। इस शक्तिशाली मंत्र पर आधारित सहज समाधि ध्यान को सीखने से व्यस्त दैनिक जीवन में भी मन विश्राम में रहता है और सतर्कता में भी शांति होती है।

अब ध्यान करना है बहुत आसान आज ही सीखें !

हमारे ध्यान कार्यक्रम सहज समाधि ध्यान सहज . आनंददायक . प्रभावशाली
अब ध्यान करना है बहुत आसान ! आज ही सीखें !