icon-love

44 वर्ष लोगों का जीवन परिवर्तित करने वाले

icon-earth-globe

10,000 से अधिक दुनिया भर में ध्यान केंद्र

icon-location

182 देश

icon-group

80 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया

विश्व ध्यान दिवस: एक वैश्विक क्रांति

चार दशकों से अधिक तक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी ने लाखों करोड़ों लोगों को अपने भीतर की शक्ति को खोजने हेतु प्रेरित किया है, जिससे व्यक्तियों, समुदायों तथा राष्ट्रों का कायाकल्प हुआ है। युद्धों की समाप्ति और आतंकवादियों द्वारा आत्मसमर्पण से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने और किसानों के सशक्तिकरण तक, गुरुदेव ने गहरा परिवर्तन लाने के लिए ध्यान का उपयोग किया है। उनके अथक प्रयासों से 180 देशों के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, तथा जेलों में बंद अनगिनत कैदियों तथा ग्रामीण महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है, तथा युवाओं के शिक्षण संस्थानों को नशा मुक्त करने, कॉर्पोरेट कल्याण बढ़ाने और वैश्विक सामंजस्य बढ़ाने में सहायता मिली है।

वर्ष 2024 से संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रति वर्ष 21 दिसंबर का दिन विश्व ध्यान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस ऐतिसाहिक अवसर पर गुरुदेव स्वयं 21 दिसम्बर 2025 को दुनिया भर के लाखों लोगों को ध्यान करवाएँगे।

ध्यान के क्षेत्र में किये गए कार्य

मैं विश्व ध्यान दिवस 2025 से क्यों जुड़ूँ?

icon

एक ऐतिहासिक क्षण

इतिहास को पढ़ने के बजाय उसका अंग बनना अधिक अच्छा है। कौन नहीं कहना चाहेगा कि, “मैं संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम विश्व ध्यान दिवस का भाग था”?

icon

वैश्विक ध्यान

विश्व के कोने कोने से लाखों करोड़ों लोग एक साथ ध्यान करेंगे, और जब यह होगा, तो उससे होने वाले लाभ भी कई गुना होंगे।

icon

ध्यान के गुरु

गुरुदेव के साथ ध्यान एक सामान्य घटना मात्र नहीं है - यह स्वयं में एक अद्भुत अनुभव है।

यदि आप साँस ले सकते हैं, तो आप ध्यान भी कर सकते हैं!

मेरे मन में अभी भी कुछ प्रश्न हैं…

क्या मुझमें कोई योग्यता होनी चाहिए?

यदि आप साँस ले सकते हैं, तो ध्यान भी कर सकते हैं!

क्या बच्चे इस आयोजन में भाग ले सकते हैं?

5 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के सभी लोग (जी, आपने सही पढ़ा है) इस कार्यकर्म में भाग ले सकते हैं।

क्या मुझे ध्यान के लिए पहले से कोई अनुभव होना आवश्यक है?

बिल्कुल नहीं! इसके लिए अनुभवी ध्यानी होना बिल्कुल आवश्यक नहीं है - बस स्वयं को और अपनी साँस को लेकर आ जाइए।

क्या मैं कार्यक्रम से पूर्व ध्यान का अभ्यास कर सकता हूँ?

जी हाँ, आप यूट्यूब पर गुरुदेव के ध्यान चैनल, "मेडिटेशंस फ्रॉम गुरुदेव" पर जाकर, वहाँ उपलब्ध सैंकड़ों ध्यान में से कोई भी चुन सकते हैं।

गुरुदेव ने दिसंबर 2024 में न्यूयॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से ध्यान का नेतृत्व किया, जिसमें 85 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन जुड़े थे।

2025 के लिए अपना निःशुल्क स्थान सुरक्षित करें!

    *
    *
    *