नींद
बहुत अधिक स्वप्न देखना, बहुत कुछ करने की चाह के कारण अनिद्रा रोग होता है
बहुत अधिक स्वप्न देखने और बहुत कुछ करने की चाह के कारण अनिद्रा रोग हो जाता है। मुझे कुछ नहीं चाहिए, मैं कर्ता नहीं हूँ - इन दो बातों को मन में रखना चाहिए। तब आप एक बच्चे की तरह सो जाएंगे। हमारे पास इसके लिए एक ऑनलाइन कार्यक्रम भी है। उसमें आपको यह भी बताया जाएगा कि आपको किस प्रकार का भोजन कब खाना चाहिए। इसमें योग निद्रा भी सहायक होती है।
गुरुदेव द्वारा दिए गए ज्ञान, लेखों, वीडियो और कार्यक्रमों के द्वारा आपका उस यात्रा में मार्गदर्शन किया जाएगा, जहां गहरी नींद आपके जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा बन जाएगी।
जीवन परिवर्तन करने वाला अनुभव
योग एवं ध्यान कार्यक्रम
जीवन की समस्याओं के लिए समग्र समाधान
डीप स्लीप एंड एंग्जायटी रिलीफ
शरीर और मन को पुनर्जीवित करें • गहन विश्राम की अनुभूति करें • उत्पादकता बढाएं
सहज समाधि ध्यान योग
मानसिक शांति में वृद्धि • रचनात्मकता बढ़ाएं • फोकस में सुधार करें
श्री श्री योग क्लासेज
अपने शरीर और मन को ऊर्जा से ओत-प्रोत करें • स्वास्थ्य एवं शरीर के लचीलेपन में सुधार लायें • अधिक मजबूत और स्थिर बनें
हैप्पीनेस प्रोग्राम
रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि • तनाव से मुक्ति • संबंधों में सुधार • आनंदमय और उद्देश्यपूर्ण जीवन
वेलनेस प्रोग्राम
स्वस्थ रहें • जीवनशैली सम्बन्धित रोगों को दूर रखें • तनाव मुक्त रहें
सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक मार्गदर्शिका है, जिसमें आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान पर आधारित एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
वयस्कों को सामान्यतः कितनी देर नींद की आवश्यकता होती है?
उत्तम स्वास्थ्य, संज्ञानात्मक कार्य करने तथा मूड नियंत्रित रखने के लिए अधिकतर वयस्कों को प्रत्येक रात्रि में 6 से 8 घंटे नींद चाहिए होती है।
नींद में विघ्न कैसे पड़ता है और मैं इसे कैसे ठीक कर सकता/ सकती हूँ?
स्क्रीन (मोबाइल, लैपटॉप आदि), कैफीन या अनियमित समय नींद में विघ्न के मुख्य कारण हैं। इसको ठीक करने के लिए एक निश्चित समय सारणी बनाएँ। सोने के समय से एक घंटा पहले रोशनी को मंद कर दें, स्क्रीन का उपयोग न करें और प्रातः उठने का भी एक समय निश्चित करें।
क्या व्यायाम करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है?
जी हाँ, दिनभर में मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधियाँ करते रहने से गहरी नींद आती है। सोने के समय से पहले जोरदार व्यायाम करने से बचें।
मैं नींद के लिए बेहतर वातावरण कैसे बना सकता/ सकती हूँ?
अपने कमरे को ठंडा, अंधेरा और शांत रखें। ब्लैकआउट पर्दे, ईयरप्लग और व्हाइट नॉइज़ मशीन का उपयोग करें।
यदि मैं नींद से वंचित रह जाऊँ, तो क्या मैं दिन में झपकी ले सकता/ सकती हूँ?
दोपहर बाद के पहले भाग में झपकी ले सकते हैं किंतु उसे 20 से 30 मिनट तक ही सीमित रखें, ताकि रात में आपको ठीक से नींद न आए।
कौनसे आहार या पेय पदार्थ नींद को प्रभावित करते हैं?
गरिष्ठ भोजन, अल्कोहल और दोपहर के उपरान्त कैफीन से परहेज करें। इनकी अपेक्षा केला या कैमोमाइल चाय ले सकते हैं।











