सूर्य नमस्कार को वजन घटाने के लिए संपूर्ण शारीरिक व्यायाम कहा जाता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य नमस्कार के 12 सेट करने से 12 से 15 मिनट की अवधि में 288 प्रभावशाली योगासन हो जाते हैं! यह इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे अच्छी चीजें छोटे पैकेज में आती हैं।

वजन कम करने के लिए एक संपूर्ण व्यायाम

समय की कमी है? हृष्ट-पुष्ट अनुभव करना चाहते हैं लेकिन पता नहीं कैसे? सूर्य नमस्कार की दुनिया में आपका स्वागत है। सूर्य नमस्कार 12 योग आसनों का एक क्रम है। सूर्य नमस्कार की सबसे अच्छी बात यह है कि यह उन ‘अति व्यस्त’ लोगों के लिए उत्तम है जो अक्सर समय की कमी के कारण योग न कर पाने की शिकायत करते हैं। सूर्य नमस्कार के कम से कम 12 सेट, विशेषकर सूर्योदय के समय, तेज गति से करने से एक अच्छा कार्डियोवस्कुलर व्यायाम हो जाता है। यदि धीमी गति से किए जाएं, तो ये आसन मांसपेशियों को अधिक सुदृढ़ करने में मदद करते हैं तथा आराम देने और ध्यान में ले जाने में सहायक हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह आपको (शरीर के अंगों में) खिंचाव का आनंद लेने और शरीर के लचीले होने का अनुभव करने का मौका देता है।

हालांकि सूर्य नमस्कार अपने आप में एक व्यायाम है पर साथ ही सूर्य नमस्कार वार्म-अप और गहन योग आसनों के बीच एक उत्कृष्ट कड़ी बनाता है। शरीर की जकड़न कम करने के लिए अपनी सुबह की योग दिनचर्या की शुरुआत कुछ वार्म-अप व्यायामों के साथ करें। फिर आप शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार के कुछ राउंड कर सकते हैं और गहन योग आसनों के क्रम में शरीर को अधिक खिंचाव के लिए तैयार कर सकते हैं।

सूर्य नमस्कार क्यों अच्छा है?

सिर्फ इतना ही नहीं। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास शरीर के प्रत्येक अंग को कई दिलचस्प लाभ देता है। इन प्रभावशाली योग आसनों का हृदय, यकृत, आंत, पेट, छाती, गला और पैर – ऊपर से नीचे तक पूरे शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह रक्त को शुद्ध करता है तथा पूरे शरीर में रक्त संचार में सुधार करता है और पेट, आंतों और तंत्रिका केंद्रों की समुचित कार्य पद्धति को सुनिश्चित करता है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास शरीर के तीन तत्वों – वात, पित्त और कफ को संतुलित करने में मदद करता है, जिनसे शरीर बना है।

सूर्य नमस्कार के 12 मिनट में आप कितने योग आसन करते हैं

सूर्य नमस्कार के एक राउंड में 12 योग आसान होते हैं।

एक सेट में सूर्य नमस्कार के 2 राउंड होते हैं: पहले शरीर के दाएं हिस्से को और फिर बाएं हिस्से को स्ट्रेच करते हैं।

जब आप सूर्य नमस्कार के 12 सेट करते हैं तो आप 12 से 15 मिनट में 288 योग आसन (12 सेट x प्रत्येक सेट में 2 राउंड x प्रत्येक राउंड में 12 योग आसान) करते हैं।

दैनिक श्री श्री योग

श्री श्री योग स्कूल के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने सुविधानुसार समय पर दैनिक योगाभ्यास सीखें।

अधिक जानें

प्रत्येक सूर्य नमस्कार में बर्न होने वाली कैलोरी

सूर्य नमस्कार का एक राउंड एक औसत वजन वाले व्यक्ति की 13.90 कैलोरी तक बर्न करता है। आप अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। धीरे-धीरे आप सूर्य नमस्कार के राउंड की संख्या 108 तक बढ़ा सकते हैं। इस संख्या तक पहुंचने तक आप खुद को दुबला पाएंगे।

30 मिनट वर्कआउट कैलोरी मीटर

आइए देखें कि आपके 30 मिनट के वर्कआउट में कितनी कैलोरी बर्न होती हैं

  • भारोत्तोलन = 199 कैलोरी
  • टेनिस = 232 कैलोरी
  • बास्केटबॉल = 265 कैलोरी
  • बीच वॉलीबॉल = 265 कैलोरी
  • फुटबॉल = 298 कैलोरी
  • साइकिल चलाना (14 से 15.9 मील प्रति घंटे की गति से) = 331 कैलोरी
  • रॉक क्लाइम्बिंग = 364 कैलोरी
  • दौड़ना (7.5 मील प्रति घंटे की गति से) = 414 कैलोरी
  • सूर्य नमस्कार = 417 कैलोरी

अन्य प्रकार के वर्कआउट की तुलना में सूर्य नमस्कार सर्वाधिक कैलोरी बर्न करने में सक्षम है।

योग के साथ कृतज्ञता

क्या आपको स्कूल के वे पाठ याद हैं कि कैसे सूर्य इस ग्रह पर जीवन को संभव बनाता है? एक बच्चे के रूप में हम सभी ने हमारे जीवन में इस चमकते, पीले गोले की अत्यावश्यक भूमिका के बारे में सीखा – जो अंधकार को दूर करता है व सृष्टि में जीवन का संचार करता है। अब हमारे सबसे करीबी सितारे को धन्यवाद कहने की बारी हमारी है। सूर्य नमस्कार हमें यह अवसर देता है। सूर्य नमस्कार हमारी पूजनीय जीवन शक्ति सूर्य के प्रति कृतज्ञता महसूस करते हुए पूरे शरीर का व्यायाम करने का एक बेहतरीन तरीका है। 

क्या आप वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार आज़माने के लिए उत्सुक हैं? सूर्य नमस्कार कैसे करें, इसके लिए इन सरल निर्देशों का पालन करें। आपको बस योग मैट तक पहुंचना है, एक योगासन से दूसरे में सहजता से जाना है, मुस्कुराते रहना है और (शरीर में हो रहे) खिंचावों का आनंद लेना है। अपने सूर्य नमस्कार अभ्यास को अधिक पवित्र और लाभकारी बनाने के लिए सूर्य के प्रति कृतज्ञता की भावना को जोड़ें। अब आप रोग-मुक्त तन और शांत मन की ओर बढ़ रहे हैं।

साथ ही आप यह भी जानना चाहेंगे कि एक सत्र में 108 सूर्य नमस्कार करने के लिए खुद को कैसे प्रशिक्षित किया जाए।

art of living store logo white

गुरुदेव का कालातीत ज्ञान

पुस्तक, फोटो फ्रेम और भी बहुत कुछ

सूर्य नमस्कार वीडियो

श्री श्री योग शिक्षक से सही तरीके से सूर्य नमस्कार सीखने के लिए अपने निकट श्री श्री योग क्लासेज खोजें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हाँ, सूर्य नमस्कार वजन घटाने का एक संपूर्ण और प्रभावी उपाय है। यह एक ‘कार्डियो-वैस्कुलर’ व्यायाम की तरह काम करता है जो पूरे शरीर की माँसपेशियों में खिंचाव लाता है और उन्हें टोन करता है। यदि इसे सही लय और साँसों के तालमेल के साथ किया जाए, तो यह चयापचय को तेज कर कैलोरी जलाने में बहुत सहायक होता है।
यदि आप शुरुआत कर रहे हैं, तो 6 से 12 सत्र (दोनों तरफ से मिलाकर) से शुरू करना अच्छा है। वजन घटाने के लक्ष्य के लिए धीरे धीरे इसकी संख्या बढ़ाकर 24 से 50 राउंड तक ले जाई जा सकती है। हालाँकि अपनी शारीरिक क्षमता का ध्यान रखना और धीरे धीरे अभ्यास बढ़ाना अनिवार्य है।
वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार को मध्यम से तेज गति में करने की सलाह दी जाती है। तेज गति से करने पर यह एक बेहतरीन ‘एरोबिक वर्कआउट’ बन जाता है जो शरीर की चर्बी को जल्दी कम करता है। वहीं, धीमी गति से करने पर यह माँसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।
सूर्य नमस्कार करने का सर्वोत्तम समय सूर्योदय होता है। इसे खाली पेट करना चाहिए। सुबह के समय इसे करने से शरीर को न केवल ऊर्जा मिलती है, बल्कि विटामिन-डी भी प्राप्त होता है और दिन भर चयापचय सक्रिय रहता है।
सूर्य नमस्कार वजन घटाने में बहुत प्रभावी है, लेकिन इसके साथ संतुलित व सात्विक आहार और पर्याप्त नींद भी आवश्यक है। आर्ट ऑफ लिविंग का सुझाव है कि योग के साथ साथ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करने से मानसिक तनाव कम होता है, जो अक्सर वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण होता है।
यदि आपको पीठ में तेज दर्द, हर्निया, उच्च रक्तचाप या हृदय संबंधी कोई समस्या है, तो सूर्य नमस्कार करने से पहले विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाओं को भी इसे विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।

    Wait!

    Don't leave without a smile

    Talk to our experts and learn more about Sudarshan Kriya

    Reverse lifestyle diseases | Reduce stress & anxiety | Raise the ‘prana’ (subtle life force) level to be happy | Boost immunity

     
    *
    *
    *
    *
    *