दिवाली क्यों मनाते हैं?

इतिहास में कभी कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ हुईं हैं, उनके उपलक्ष्य में ही आज त्यौहार मनाये जाते हैं। हम क्रिसमस मनाते हैं क्योंकि उस दिन कुछ महत्त्वपूर्ण बात हुई थी। लोग ईद मनाते हैं क्योंकि भूतकाल में उसी दिन कुछ अच्छा हुआ था। इस प्रकार हम उत्सव मनाते हैं।

हर त्यौहार के पीछे कोई कहानी है या फिर उसका कोई ज्योतिषीय महत्त्व है। जैसे करवाचौथ पूर्णिमा के चौथे दिन होता है जिसमें महिलाएँ पूरा दिन अपने पति के कल्याण के लिए व्रत करती हैं और फिर उसके बाद उत्सव मनाती हैं व अच्छा भोजन करती हैं। यह प्रथा है और इसके पीछे कुछ कहानियाँ हैं।

नरकासुर की कथा

इसी तरह, दिवाली जो ‘प्रकाश का त्यौहार’ है – उसके पीछे भी कुछ कहानियाँ हैं। इनमें से एक है कि इस दिन श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद वापिस घर लौटे थे।

एक अन्य कहानी के अनुसार एक दुष्ट व्यक्ति जो सबको परेशान करता था – उसकी हार हो गयी और फिर उससे पूछा गया कि उसकी आखिरी इच्छा क्या है? तब उसने बोला कि जिस दिन पृथ्वी पर उसका आखिरी दिन हो, उस दिन पृथ्वी का प्रत्येक व्यक्ति दिया जलाए और अज्ञान रुपी अन्धकार को दूर करके उसकी मृत्यु का उत्सव मनाये। देखिये, यह कितनी अच्छी इच्छा है! वह भी एक ऐसे इंसान की जो हिटलर की तरह था, लोगों को कष्ट देता था।

श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा ने उसे युद्ध में पराजित किया था। वह इतना शक्तिशाली था कि कोई भी पुरुष उसे परास्त नहीं कर पाया था लेकिन जब उसके सामने एक महिला आयी, तो उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उसने सोचा, ‘यह महिला क्या कर सकती है?’ मगर वास्तव में महिला ने ही उसे परास्त कर दिया। कृष्ण की पहली पत्नी ने उसे हराया और उसके पीछे कृष्ण ही थे। उसका नाम ‘नरकासुर’ इसलिए पड़ा था क्योंकि वह जहाँ भी जाता था, वहाँ लोगों को कष्ट देकर उस जगह को नरक बना देता था। इसलिए मरते समय जब उससे पूछा गया, कि अब तुम्हारी आखिरी इच्छा क्या है? तब उसने कहा, ‘मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरी मृत्यु सबके जीवन में प्रकाश लाये। ’तो फिर सभी लोगों ने दिए जलाए, जितने हो सके उतने अधिक दिए जलाए, जीवन का उत्सव मनाया। सभी कड़वाहट भूलकर जीवन को उल्लासित होकर मनाया और इसी तरह दिवाली का जन्म हुआ। इसी तरह बहुत सी कहानियाँ  हैं।

14 वर्ष के वनवास के पश्चात भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है दिवाली

माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से हर्षित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारत के लोग प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष और उल्लास से मनाते हैं। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है और असत्य की हार होती है।

कार्तिक अमावस्या के दिन समुद्र मंथन से हुआ था माँ लक्ष्मी का अवतरण, इसलिए दिवाली पर करते हैं माँ लक्ष्मी का पूजन

हर बार दीपावली का त्यौहार हिन्दी कैलंडर के अनुसार कार्तिक महीने की “अमावस्या” के दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान माँ लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। इसलिए हर घर में दीप जलाने के साथ-साथ हम माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करते हैं।

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी की ज्ञान वार्ता से संकलित

art of living store logo white

गुरुदेव का कालातीत ज्ञान

पुस्तक, फोटो फ्रेम और भी बहुत कुछ

दिवाली पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

दिवाली की कहानियाँ हमें अच्छाई की बुराई पर विजय, ज्ञान का महत्व और परिवार व समुदाय की एकजुटता का संदेश देती हैं। यह कथाएँ त्योहार की आध्यात्मिक गहराई को समझने में मदद करती हैं।
सबसे प्रसिद्ध कहानी भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की है। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए, जिसे आज दिवाली के रूप में मनाया जाता है।
दिवाली से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कथा भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर का वध करने की है। इस घटना को बुराई के नाश और सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।
दिवाली की रात को देवी लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन माना जाता है। इसलिए लोग घर की सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं और लक्ष्मी पूजन कर धन, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करते हैं।
दीपक अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। दीप जलाना सकारात्मक ऊर्जा और शुभ भावनाओं को आमंत्रित करने का संकेत माना जाता है।
पाँच दिनों – धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज से संबंधित विभिन्न कथाएँ हैं, जिनमें धन्वंतरि अवतार, नरकासुर वध, लक्ष्मी आगमन, गोवर्धन पर्वत की कथा और यम-यमुना का प्रेम शामिल है।
बच्चों को दिवाली की कथाएँ सुनाने से उनमें नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक समझ, कृतज्ञता और करुणा की भावना विकसित होती है।
हाँ, भारत के अलग अलग राज्यों और संस्कृतियों में दिवाली को अलग अलग कथाओं और परंपराओं के साथ मनाया जाता है, जिससे यह त्योहार और भी समृद्ध और विविध बन जाता है।

    Wait!

    Don't leave without a smile

    Talk to our experts and learn more about Sudarshan Kriya

    Reverse lifestyle diseases | Reduce stress & anxiety | Raise the ‘prana’ (subtle life force) level to be happy | Boost immunity

     
    *
    *
    *
    *
    *