अपने किशोर वयस्क बच्चों को जाने | know your teen

‘अपने किशोर को जानें’ कार्यशाला उन विषयों को संबोधित करती है जो 13-18 वर्ष के मध्य के किशोरों को प्रभावित करते हैं और माता-पिता और शिक्षक उन्हें कैसे संभाल सकते हैं।

किशोरावस्था के बालक और बालिकाएँ बहुत ही दिलचस्प और मनभावन होते हैं। युवावस्था की ओर अग्रसर, इन के मन में अपने जीवन को एक खास ढंग से जीने के बड़े बड़े स्वप्न और आदर्श होते हैं। सृजनात्मकता,संसार में सबकुछ सीख समझ लेने का जोश और जीवन को भरपूर जीने जैसी खूबियां इनके अंदर स्वाभाविक ही होती हैं। कंप्यूटर पर खेली जाने वाली खेलों में, इंटरनेट और सभी आधुनिक यंत्रों में इनकी रूचि इनकी बुद्धिमत्ता का प्रतीक हैं।

‘अपने किशोर को जानें’ वर्कशॉप माता-पिता को उनके किशोरों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है, और उनके व्यवहार क्रम के मूल कारणों की खोज करती है। यह कार्यक्रम किशोरों के उन विचारों को इंगित करता है जिन्हें वयस्क नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो बच्चों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। संक्षेप में, ‘अपने किशोर को जानें’ माता-पिता को वे उपकरण देता है जिनकी उन्हें आज कुशलता से पोषण करने में आवश्यकता है।

पूर्व आवश्यक वस्तुएँ:कोई नहीं|कार्यक्रम की अवधि:3-घंटे की आपसी संवाद कार्यशाला

लाभ:

  1. अपने बच्चे के किशोरावस्था में प्रवेश को संभालें
  2. शारीरिक और भावनात्मक रूप से अपने किशोर के जीवन में शामिल रहें
  3. अच्छा दिखने और साथियों के बीच स्वीकार किए जाने की उनकी ज़रूरत को समझें
  4. अपने बच्चे को भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करें
  5. एक मित्र और मार्गदर्शक बनें, जो उनके व्यवसाय को चुनने में मदद कर सकता है

श्री श्री रविशंकर द्वारा 1981 में स्थापित, ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग’ एक शैक्षिक और मानवीय आंदोलन है जो तनाव-प्रबंधन और सेवा कार्यों में लगा हुआ है।

संपर्क करें

पाठ्यक्रम की हेल्पलाइन

पाठ्यक्रम अब बस एक कॉल दूर!

अपने क्षेत्र में पाठ्यक्रम / फ़ॉलोअप्स खोजें

कॉल: +91 8067612345