स्वच्छ पेय जल

समुदायों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध करना।

दान करेंहमारे साथ जुड़ें

icon

चुनौती

भारत में उपलब्ध जल का एक-तिहाई हिस्सा पीने योग्य नहीं है।

icon

रणनीति

सस्ती और प्रभावशाली जल शुद्धिकरण तकनीकें उपलब्ध कराना।

icon

प्रभाव

45,000 से अधिक लोगों तक स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराया गया है।

परिचय

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध जल में से एक तिहाई पीने योग्य नहीं है। हर साल लाखों लोग, जिनमें बच्चे भी सम्मिलित हैं, स्वच्छ जल न मिलने के कारण अपना जीवन खो देते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग इस संकट से निपटने के लिए “बूँद” परियोजना लेकर आया है, जिसमें टेराफिल फिल्टर, जैविक रेत सामुदायिक फिल्टरेशन, एक्वा पैक, तथा आर ओ जैसी कारगर निस्स्पंदन (छानने) की इकाईयों का उपयोग कर लोगों को स्वच्छ, पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाया जाता है। अभी तक हमने 45,000 से अधिक लोगों की स्वच्छ पेय जल तक पहुँच सुनिश्चित की है।

ग्रामीण विकास

गांवों में परिवर्तन लाएं

ग्रामीण भारत में सौर प्रकाश, शौचालय की सुविधा, मजबूत स्थानीय प्रशासन एवं और भी बहुत कुछ लाएं।

दान करें

रणनीति

भारत के 50,000 से अधिक गाँवों तक हमारी पहुँच से “बूँद” स्वच्छ जल के लिए अनेक विकल्प प्रस्तुत करता है:

एक्वा पैक्स - सौर ऊर्जा से संचालित पास्ट्यूराइजेशन: पानी में उपस्थित सभी रोगाणु (बैक्टीरिया, वायरस तथा उपजीवी कीटाणु) लगभग 65 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान (जो पानी के उबलने के तापमान 100 डिग्री से काफी कम है) पर नष्ट किए जा सकते हैं। इसी सिद्धांत को कार्यान्वित कर, एक्वा पैक्स सौर ऊर्जा के उपयोग से स्वच्छ जल तैयार करते हैं। यह उपकरण प्राकृतिक रूप से उपलब्ध ताजे पानी के स्रोतों में 99.99 प्रतिशत जैविक तथा वायरल रोगाणुओं को समाप्त कर देते हैं। एक्वा पैक्स को न तो किसी रखरखाव की और न ही प्रशिक्षित कामगारों की आवश्यकता होती है। इन्हें न केवल दूर दराज के गाँवों में, अपितु प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत कार्यों में भी प्रयोग किया जा सकता है।

टेराफिल™ वाटर फिल्टर: टेराफिल™ वाटर फिल्टर अशुद्ध जल को पीने योग्य स्वच्छ जल में परिवर्तित करने के लिए एक कम लागत का उपकरण है। यह उपकरण पानी को स्वच्छ करने के लिए बनाया गया है, विशेष रूप से ऐसे पानी को, जिसमें तलछट, निलंबित/ तैरते हुए कण, लौह तत्व, तथा जल जनित रोग उत्पन्न करने वाले रोगाणु उपस्थित हों। यह तकनीक उन क्षेत्रों के लिए अधिक उपयोगी है जहाँ भूमि की सतह के ऊपर तथा भूमि के नीचे के जल स्रोतों, जैसे कि कुएँ, तालाब, नलकूप, नदियों इत्यादि का जल पीने के काम में लाया जाता हो।

बायो-सैंड कम्युनिटी फिल्टरेशन: यह जल शुद्धिकरण की ऐसी प्रणाली है जो प्रतिदिन 2,000 से 3,000 लीटर शुद्ध पेय जल का उत्पादन कर सकती है। इसे चलाने के लिए न तो किसी रसायन की और न ही विद्युत ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए इसे ग्रामीण, अर्द्ध शहरी अथवा दूरवर्ती क्षेत्रों, कहीं पर भी स्थापित किया जा सकता है। और चूँकि इसका संचालन और रख रखाव समुदाय के लोगों द्वारा ही किया जा सकता है, इसमें स्थानीय रोजगार सृजन करने की क्षमता भी है। इस फ़िल्टर का निर्माण स्थानीय उपलब्ध सामग्री, जैसे कि रेत, कंकड़ और पानी का टैंक से किया जाता है।

स्वच्छ पेय जल के लिए उपाय

icon

एक्वा पैक सोलर वाटर पास्ट्यूराइजेशन

यह सौर ऊर्जा के उपयोग से जल को शुद्ध करता है।

icon

टेराफिल™ वाटर फिल्टर

यह तलछट, लौह तत्व और रोगाणुओं से युक्त पानी को शुद्ध करता है।

icon

बायो सैंड कम्युनिटी फिल्टरेशन

जल शुद्धिकरण की ऐसी प्रणाली, जिसमें विद्युत ऊर्जा या रसायनों की आवश्यकता नहीं होती।

प्रभाव

45,000

लोगों को

4 सामुदायिक जल शोधन संयंत्र और 78 नलकूप स्थापित कर स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराया है।

7

सामुदायिक RO

एवं बायो सैंड फिल्टर कर्नाटक तथा पश्चिम बंगाल में लगाए गए।

2500

टेराफिल™ फिल्टर

एवं व्यक्तिगत बायो सैंड फिल्टर आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा राज्यों में वितरित किए गए।

    Volunteer with us..
      
    *
    *
    *
    *
    *
    *
    *