भारत के सुदूर क्षेत्रों में प्रकाश पहुँचाना

ग्रामीण भारत के लिए स्वच्छ और सस्ती प्रकाश व्यवस्था।

दान करेंस्वयंसेवक के रूप में जुड़ें

icon

चुनौती

20 करोड़ भारतीय बिजली की सुविधा से वंचित हैं।

icon

रणनीति

ग्रामीण भारत तक सौर रोशनी पहुँचाना - एक स्वच्छ और अल्पमूल्य समाधान।

icon

प्रभाव

700 से अधिक गाँवों का सौर विद्युतीकरण - 1,65,000 से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हुए।

परिचय

वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारतवर्ष में 20 करोड़ लोगों तक अभी विद्युत ऊर्जा नहीं पहुंची है। यह लोग अपने घरों में प्रकाश के लिए केरोसिन व अन्य ईंधनों पर निर्भर हैं। तथापि, इस प्रकार के ईंधनों के उपयोग से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। इसके अतिरिक्त, अपर्याप्त रोशनी के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है तथा रात के समय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ नहीं मिल पाती।

भारत के सुदूर ग्रामीण अंचलों के लिए एक स्वच्छ और सस्ती प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करवाने के प्रयास में हमारी “लाइट अ होम” परियोजना का उदय हुआ। यह परियोजना वर्ष 2012 में आरंभ हुई और इसके अंतर्गत देश भर के सुदूर क्षेत्रों तक उच्च गुणवत्ता तथा कम लागत के सौर ऊर्जा संचालित लालटेन, घरों के लिए प्रकाश व्यवस्था प्रणाली तथा सौर कुकर उपलब्ध करवाए जाते हैं। इस प्रयास के माध्यम से हम अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जैसे दुर्गम क्षेत्रों, जहाँ केवल पैदल चल कर पहुँचा जा सकता है, और असम की नदियों में बने टापुओं तक यह सुविधाएँ पहुँचा पाए हैं। अभी तक सुदूर, दुर्गम क्षेत्रों में बसे 90,000 से अधिक लोगों तक सौर ऊर्जा संचालित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध करवा चुके हैं और उनमें से बहुत लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित कर पाए हैं।

ग्रामीण विकास

गांवों में परिवर्तन लाएं

ग्रामीण भारत में सौर प्रकाश, शौचालय की सुविधा, मजबूत स्थानीय प्रशासन एवं और भी बहुत कुछ लाएं।

दान करें

रणनीति

अपनी शिक्षण परियोजनाओं के लिए हमारी रणनीति स्पष्टतः परिभाषित है, जो समय के साथ साथ परिशोधित और परिष्कृत की जाती हैं। यह रणनीति तीन स्तंभों पर आधारित है:

हमारी रणनीति में यह समाविष्ट है: “लाइट अ होम” परियोजना में हम भारत के गैर विद्युतीकृत गाँवों में सौर लालटेन और “एकल प्रकाश व्यवस्था प्रणाली” उपलब्ध करवाते हैं। ग्रामीण भारत के सुदूर अंचलों के अंतिम छोर तक उच्च गुणवत्ता तथा कम लागत वाली सौर ऊर्जा संचालित लालटेन, घर के लिए प्रकाश व्यवस्था प्रणाली, सौर कुकर तथा बैटरी चार्जिंग स्टेशन चलाने के लिए “सौर ऊर्जा केन्द्र” स्थापित किए गए हैं।

निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाना: हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थी पढ़ने वाली पहली पीढ़ी हैं जो अत्यधिक गरीबी के परिवेश से आए होते हैं। आर्ट ऑफ़ लिविंग समाज के इन अति कमजोर वर्ग से आए बच्चों को निःशुल्क और मूल्य आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ साथ उन सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक अवरोधों को भी दूर करता है जिनके कारण बच्चे स्कूलों से दूर रहते हैं।

सौर ऊर्जा लघु ग्रिडों का निर्माण: हम देश के ग्रामीण अंचलों में लघु ग्रिडों का निर्माण, उनका दायित्व और संचालन करते हैं और उस ग्रिड से संबद्ध गाँव को आदर्श गाँव के रूप में विकसित करते हैं जिसमें गुणवत्ता पूर्ण प्रकाश व्यवस्था का होना एक महत्वपूर्ण अंग है। हमारी रणनीति ऐसे विशिष्ट सेवा लघु ग्रिड की रूपरेखा तैयार करने और उनका निर्माण करने की होती है जो आवासीय घरों को प्रकाशमान करने और मोबाइल फोन चार्जिंग में सक्षम हों। इस प्रकार के डिजाइन में पारंपरिक सौर ऊर्जा लघु ग्रिडों की तुलना में प्रति ग्राहक 90 प्रतिशत तक कम सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता की आवश्यकता होती है।

नवीकरणीय ऊर्जा केंद्रों, ग्रामीण इंजीनियरों व उद्यमियों का सृजन: हम बेरोजगार युवाओं को सौर ऊर्जा प्रणालियों, सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई पंपों तथा बायोगैस इकाइयों के निर्माण, स्थापन, संचालन, रख रखाव, मरम्मत आदि के लिए प्रशिक्षण देते हैं। हमारे कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीण युवाओं में से अनेक अपने अपने क्षेत्र में सौर ऊर्जा व्यवसाय में उद्यमी भी बनते हैं।

हमारा तीन चरण वाला दृष्टिकोण

icon

अंतिम छोर तक ऊर्जा उपलब्ध कराने का प्रयास

सुदूर तथा दुर्गम क्षेत्रों में सौर ऊर्जा प्रकाश पहुँचाना

icon

सौर ऊर्जा लघु ग्रिडों का निर्माण

उन्नत कार्यक्षमता वाले

icon

सौर ऊर्जा इंजीनियरों

तथा उद्यमियों का सृजन

प्रभाव

1,65,000 से अधिक

लोग लाभान्वित

700 से अधिक

गाँवों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण

441

स्कूलों का विद्युतीकरण

4100

युवा नेताओं

का नवीकरण ऊर्जा तकनीशियनों के रूप में प्रशिक्षण

310

महिला उद्यमियों

का सौर ऊर्जा प्रणाली क्षेत्र में प्रशिक्षण

    Volunteer with us..
      
    *
    *
    *
    *
    *
    *
    *