वृक्षारोपण को मुख्यधारा बनाना

जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध संघर्ष तथा जलीय स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए वृक्षारोपण करना।

दान करेंस्वयंसेवक के रूप में जुड़ें

icon

चुनौती

नैसर्गिक कृषि की तकनीकों में किसानों को प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन

icon

रणनीति

10 करोड़ वृक्ष लगाए गए

icon

प्रभाव

36 देश, भारत के 26 राज्य

परिचय

विश्व का हरा आवरण (वनस्पति आवरण) पिछले कुछ दशकों से बहुत तेजी से घट रहा है। हमारे अपने देश, भारत में 17 सालों में 16 लाख हेक्टेयर भूमि में वनस्पति आवरण कम हुआ है। वन अनेकों प्रजातियों के प्राकृतिक निवास स्थान होते हैं और उनका अस्तित्व पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है। कम होते वृक्ष, संकटग्रस्त पर्यावरण और सामने दिखाई दे रहा है जलवायु संकट - इन सबको देखते हुए हम सबके लिए साथ मिलकर खोए हुए वनस्पति आवरण की क्षतिपूर्ति करना आवश्यक हो गया है।

हम व्यापक स्तर पर अपने नियमित वृक्षारोपण अभियानों द्वारा पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। अभी तक हम विश्वभर में 8.1 करोड़ वृक्ष लगा चुके हैं। 2008 में “मिशन ग्रीन अर्थ” के माध्यम से हमने पेड़ लगाने का कार्यक्रम आरम्भ किया था और समूचे विश्व में 96 लाख पेड़ लगाए। इसके अतिरिक्त भारत में नदियों को पुनर्जीवित करने की हमारी परियोजनाओं में वृक्षारोपण एक मुख्य गतिविधि के रूप में सम्मिलित है क्योंकि वृक्ष बारिश के पानी को इकट्ठा कर उसे संरक्षित रखने में बहुत सहायक हैं, जो भूमिगत जल के स्तर में सुधार के लिए आवश्यक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया न केवल जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने में सहायक है, बल्कि वायु को शुद्ध और भूमि को समृद्ध बनाने में भी सहायता करती है।

मिशन ग्रीन अर्थ अभियान के अंतर्गत आर्ट ऑफ लिविंग स्वयंसेवकों द्वारा 96 लाख वृक्ष लगाए गए हैं।

स्वयं के भीतर करुणा और सेवा की भावना जागृत करने से पर्यावरण के प्रति करुणा और सेवा का भाव गहरा होता है। इसलिए मैं आध्यात्मिक चिंतन जगाने को किसी भी पर्यावरण संरक्षण अभियान का अभिन्न अंग मानता हूँ।

- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

रणनीति

वृक्ष लगाना और यह सुनिश्चित करना कि उनके जीवित रहने का दर उत्तम है, यह जिम्मेदारी आर्ट ऑफ लिविंग बहुत गंभीरता से लेता है। हमारे द्वारा लगाए गए वृक्षों की जीवित दर 90% है। यह हमारी तीन स्तरीय रणनीति के कारण संभव हुआ है:

  • पौधों का ड्रिप सिंचन विधि द्वारा रोपण
  • पेड़ों को जानवरों से बचाने के लिए उस क्षेत्र के चारों ओर गहरी खाइयाँ खोदना
  • किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना से बचाव के लिए उनका दैनिक निरीक्षण

ड्रिप सिंचन सिस्टम से पानी की खपत बहुत कम हो जाती है, जिससे रखरखाव की लागत भी कम हो जाती है। पौधों को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए गहरी खाइयाँ बनाने की लागत प्रत्येक पौध के लिए एक वृक्ष रक्षक (ट्री गार्ड) लगाने की लागत से बहुत कम आती है। इसके अतिरिक्त इन खाइयों में बरसात के पानी को संरक्षित और संग्रहित भी किया जा सकता है, जो भूमि में नमी की मात्रा उच्च स्तर पर बनाए रखता है और यह पौधों के जीवित रहने का दर उच्च बनाए रखने में महत्वपूर्ण कारक है।

तीन स्तरीय रणनीति

icon

उचित वृक्षारोपण

और ड्रिप सिंचन

icon

गहरी खाइयाँ खोदना

पशुओं से बचाव के लिए

icon

दैनिक निरीक्षण

अप्रत्याशित दुर्घटनाओं से बचाने के लिए

प्रभाव

10 करोड़

पेड़ लगाए

जिनमें से 96 लाख पेड़ मिशन ग्रीन अर्थ के अंतर्गत लगाए गए।

56,000

पेड़ लगाए

कुमुदवती नदी क्षेत्र में

10,000

पेड़ लगाए

पालार नदी क्षेत्र में

15,000 से अधिक

पौधें लगाए

2,000

पेड़ लगाए

वेदवती नदी क्षेत्र में

    Volunteer with us..
      
    *
    *
    *
    *
    *
    *
    *