जीवन में दुःख के मूल कारण क्या हैं?

अविद्यास्मितारागद्वेषाभिनिवेशाः पञ्च क्लेशाः॥३॥

अविधा, अस्मिता, राग, द्वेष और अभिनिवेश, यही पाँच क्लेश हैं।

अविद्या क्षेत्रमुत्तरेषां प्रसुप्ततनुविच्छिन्नोदाराणाम्॥४॥

अविद्या

अनित्याशुचिदुःखानात्मसु नित्यशुचिसुखात्मख्यातिरविद्या॥५॥

अविद्या दुःख का एक मूल कारण है, अविद्या क्या है?

जो नित्य नहीं है उसे नित्य मानना अविद्या है। जो बदल रहा है उसे स्थायी मान लेना अविद्या है। जो आनंद नहीं है उसे आनंद मान लेना, जो आत्म नहीं है उसे आत्म मान लेना अविद्या है। मैं शरीर नहीं हूँ पर मुझे शरीर मान लेना ही अविद्या है। मैं विचार और भावना भी नहीं हूँ पर मैं ऐसे मान लूँ की मेरे विचार और मेरी भावनाएँ ही मैं हूँ, यही अविद्या है।

दैनिक श्री श्री योग

श्री श्री योग स्कूल के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने सुविधानुसार समय पर दैनिक योगाभ्यास सीखें।

अधिक जानें

इस शरीर को भी स्थिर मान लेना अविद्या है क्योंकि शरीर तो निरंतर बदल रहा है। नित प्रतिदिन तुम्हारा शरीर बदल रहा है, हर चौबीस घंटे में तुम्हारे भीतर खून बदलता ही रहता है। हर पाँच दिन में तुम्हारे पेट की परत बदल जाती है। एक महीने में त्वचा बदल जाती है। एक वर्ष में शरीर की सभी कोशिकाएँ बदल जाती हैं। तुम इस शरीर को एक नदी के जैसे भी समझ सकते हो, यह निरंतर ही बदलता रहता है। तीन वर्ष में तो पूरा शरीर ही नया हो जाता है।  जैसे ही तुम्हें यह बात समझ आती है कि मन भी बदल रहा है तब तुम अपने आप को पुराने विचारों, चिंताओं और भय से अलग देख पाते हो। भूतकाल को पकड़ के रखना अविद्या है, उसे सत्य मान कर बैठ जाना अविद्या है।

अपने आप के बारे में एक धारणा बना कर रखना, कि मैं ऐसा हूँ, यह सब अविद्या है। लोग सोचते हैं कि अपने बारे में जानना एक बड़ी बात है, अरे जिस दिन तुम अपने बारे में एक धारणा निश्चित कर लेते हो, फिर बस, उसके बाद तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता, तुम उसमें अटक जाते हो। तुम्हें यह न पता हो कि तुम कौन हो, वही ठीक दृष्टिकोण है। तुम हर क्षण बदल रहे हो और तुम आगे भी बदलाव की संभावना को बनाये रखते हो, वह श्रेष्ठ है।

तुम्हारी अपने बारे में एक निश्चित धारणा तुम्हें पूरी तरह तबाह कर देती है, तुम्हारे विकास में बाधक होती है और सभी संभावनाओं को सीमित कर देती है।

अस्मिता

दृग्दर्शनशक्त्योरेकात्मतेवास्मिता॥६॥

अपनी बुद्धि को ही स्वयं से एकरूप समझना अस्मिता है। कुछ लोगों के साथ तुमने यह देखा होगा की वह कुछ बात बोलेंगे और बार बार उसी को दोहराते रहेंगे। इस तरह अपनी किसी बात पर अड़े रह कर लगातार तर्क करते जाते हैं, उनके तर्कों में भी कोई तुक नहीं होती। ऐसे अर्थहीन तर्क इसलिए उठते हैं क्योंकि वे लोग अपनी बुद्धि को ही स्वयं का स्वरुप समझ बैठे हैं। इस प्रकार बुद्धि, मन और किसी  विचार में अटक जाना अस्मिता है।

स्वयं, बुद्धि और अनुभव के लिए प्रयुक्त इन्द्रियों को पृथक-पृथक न देख पाना अस्मिता है।

राग

सुखानुशयी रागः॥७॥

राग हमेशा किसी अच्छे अनुभव के ही प्रति होता है। कोई भी तुम्हारा अच्छा अनुभव, तुम्हारे अंदर तृष्णा ले आता है। इस तृष्णा या तीव्र इच्छा के कारण तुम दुखी हो जाते हो।

द्वेष

दुःखानुशयी द्वेषः॥८॥

द्वेष अर्थात घृणा, द्वेष किसी भी अप्रिय अनुभव के साथ आता है। द्वेष भी वैसे ही दुःख लेकर आता है जैसे किसी सुखद अनुभव के लिए तृष्णा। राग और द्वेष दोनों ही दुखदायी हैं।

अभिनिवेश

स्वरसवाही विदुषोऽपि तथारूढोऽभिनिवेशः॥९॥

अभिनिवेश अर्थात भय, ऐसा प्रायः देखा गया है कि तुम्हें बुद्धि के स्तर पर तो बहुत कुछ पता होगा पर फिर भी कहीं न कहीं भय बना रहता है। तुम बहुत पढ़े हुए हो, ज्ञानी हो, फिर भी कुछ न कुछ भय बना ही रहता है।

महृषि पतंजलि ने यह बड़ी सुन्दर व्याख्या की है। इन पाँच के अतिरिक्त दुःख का कोई और छठा स्त्रोत होना संभव ही नहीं है। अविद्या में जब हम बदलते हुए को स्थिर मान लेते हैं तब हम दूसरों के मन को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं,  यह ऐसा होना चाहिए, यह वैसे होना चाहिए पर यह संभव है क्या? किसी को तुमसे कल प्रेम था आज नहीं है, क्या पता, वह स्वयं ही अपने मन का कुछ नहीं कर सकते। क्या तुम यह समझ रहे हो?

तुम संसार में हर किसी से आत्मज्ञानी जैसे व्यवहार की आशा करते हो और तब तुम दुखी हो जाते हो। तुम स्वयं आत्मज्ञानी जैसे व्यवहार नहीं करते हो पर सभी से आत्मज्ञानियों के जैसे व्यवहार और निःस्वार्थ प्रेम की आकांक्षा रखते हो। कई लाखों में एक होगा जो तुम्हें बिना शर्त प्रेम करेगा, यदि तुम वैसा ही प्रेम सबसे चाहोगे तो दुखी हो ही जाओगे। जाने अनजाने, चाहे अनचाहे, हर व्यक्ति यही कर रहा है, हर व्यक्ति सामान्य लोगों से बिना शर्त के प्रेम चाहता है जैसा उन्हें मुझसे मिलता है। उन्हें यह भी नहीं पता होता कि वे किस बात की इच्छा पाल कर बैठे हैं और वह कितनी बड़ी इच्छा है। तुम हर व्यक्ति में ईश्वर तलाश रहे हो और इस बात से अनभिज्ञ हो कि ईश्वर किसी भी तरह से व्यवहार कर सकता है। तुम अपने आसपास के लोगों में किसी संत स्वरूप ईश्वर को ढूंढ रहे हो। व्यक्ति वस्तु और परिस्थिति ऐसे नहीं वैसे होनी चाहिए, यह बात तुम्हें दुखी कर देती है।

प्रकृति ने यह पाँच क्लेश हर शरीर के साथ दिए ही हैं। अब प्रश्न यह है कि इनकी परत को कितना क्षीण किया जा सकता है और यह कितनी मोटी बनी रह सकती है। यही तुम्हें जीवन में परिष्कृत या अपरिष्कृत बनाता है।

art of living store logo white

गुरुदेव का कालातीत ज्ञान

पुस्तक, फोटो फ्रेम और भी बहुत कुछ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

दुख का सबसे बड़ा कारण अक्सर अज्ञानता (Lack of awareness) होता है। जब हम बाहरी परिस्थितियों या लोगों पर अपनी खुशी निर्भर करते हैं, तो उनकी अनुपस्थिति या बदलाव हमें दुख देता है। इसके अलावा, पुरानी बातों को पकड़ कर रखना और भविष्य की चिंता करना भी दुख के प्रमुख स्रोत हैं।
1. अविद्या
2. अस्मिता
3. राग
4. द्वेष
5. अभिनिवेश
हाँ, जब हम दूसरों से या स्वयं से बहुत अधिक अपेक्षाएँ रखते हैं और वे पूरी नहीं होतीं, तो मन में निराशा और दुख पैदा होता है। आर्ट ऑफ लिविंग के अनुसार, बिना किसी अपेक्षा के कर्म करना मानसिक शांति की कुंजी है।
नकारात्मक विचार हमारे मन में एक चक्र बना लेते हैं। जब हम लगातार अपनी कमियों या अतीत की गलतियों के बारे में सोचते हैं, तो यह हमारी ऊर्जा को कम कर देता है और हमें गहरे दुख की ओर ले जाता है। योग और ध्यान (Meditation) इन विचारों को रोकने में मदद करते हैं।
जी बिलकुल। योग और प्राणायाम (जैसे सुदर्शन क्रिया) शरीर में ‘हैप्पी हार्मोन्स’ को सक्रिय करते हैं और तनाव के हार्मोन ‘कोर्टिसोल’ को कम करते हैं। यह मन को वर्तमान क्षण में लाना सिखाते हैं, जिससे दुख का प्रभाव कम हो जाता है।
जब हम किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थिति से अत्यधिक जुड़ जाते हैं और उसे अपना स्थायी हिस्सा मान लेते हैं, तो उसके खोने का डर या उसका बदलाव हमें दुख देता है। यह समझना जरूरी है कि संसार में सब कुछ परिवर्तनशील है।
सबसे सरल उपाय है सजगता और सेवा। जब हम दूसरों की मदद करते हैं, तो हमारा ध्यान अपने दुखों से हटकर समाज के कल्याण पर जाता है, जिससे हमें आंतरिक संतोष और खुशी मिलती है। साथ ही, नियमित ध्यान मन को स्थिर रखता है।

    Wait!

    Don't leave without a smile

    Talk to our experts and learn more about Sudarshan Kriya

    Reverse lifestyle diseases | Reduce stress & anxiety | Raise the ‘prana’ (subtle life force) level to be happy | Boost immunity

     
    *
    *
    *
    *
    *