ध्यान (meditation)

ध्यान द्वारा मन की स्पष्टता को प्राप्त करें | Meditation for Clarity of Mind in Hindi

क्या आपके साथ ऐसा कभी हुआ है की आपने किसी चीज़ को लेकर अपना मन बना लिया हो परन्तु कहीं से संदेह का एक काला बादल प्रकट होता है जो आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचने से रोकता है। ऐसे संदेह पानी में तरंगों की तरह हैं जो हमें खुद को और अपने आस-पास के वातावरण को समझने में रूकावट बनाते हैं।यदि आप अपने मन में उठ रहे इन संदेहों पर विजय पा ले तो निश्चित ही आप अपने जीवन में किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

मानसिक स्पष्टता में सुधार करके आप क्या प्राप्त कर सकते हैं?

  • अपने दिनचर्या के कार्यों को अधिक क्षमता से कर पाना।
  • जानकारी जानने और लम्बे समय तक बनाए रखना।
  • किसी भी प्रकार की जटिल समस्या पर कार्य कर पाना।

यह आपकी मदद करेगा

  • यदि आप अपने उद्देश्य या दिशा के बारे में जीवन में अनिश्चित हैं।
  • यदि आप तनाव ग्रस्त हैं और आराम करने तथा स्पष्ट रूप से सोचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
  • यदि आप अनिश्चित परिस्थिति में स्पष्टता खोज रहे हैं।

यदि आप ऐसा सोचते हैं की मन में स्पष्टता लाना एक बिलकुल असंभव काम है तो आप एकदम गलत हैं। सौभाग्य से, ध्यान के नियमित अभ्यास से मन में स्थिरता लाना संभव है। ध्यान एक प्राचीन वैज्ञानिक कला है जो जीवन को गति व दिशा प्रदान करती है। यह अनदेखा बल है जो आपके दिमाग में संदेह की तरंगों को सुलझाता है और आप क्या सोचते हैं और आप कैसे काम करते हैं, इसके बारे में स्पष्टता प्रदान करता है। ध्यान हमारे विचारों को कैसे बदल सकता है? इसके पीछे क्या विज्ञान है? चलो निम्नलिखित खंडों में खोज करते हैं।

  • ध्यान मन के प्रशांत भाव को प्रेरित करता है।
  • ध्यान आपकी ऊर्जा बढ़ाता है।
  • ध्यान आपको केंद्रित करता है।
  • ध्यान अवलोकन, धारणा और अभिव्यक्ति में सुधार करता है।
  • ध्यान एक लंबी अवधी के लिए स्पष्टता कायम रखता है।
1

ध्यान मन के प्रशांत भाव को प्रेरित करता है।

आपने शायद यह चीनी कहावत सुनी हो: "जब आप भ्रमित हों, तो एक तकिया लो और बिस्तर पर जाकर आराम करो"। वे शायद जानते थे कि नींद आपके भ्रमित मन को शांत कर सकती है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ध्यान द्वारा आप अपने शरीर और मन को कहीं अधिक शांत कर सकते हैं। ध्यान की अवस्था में होने पर, हमारे शरीर की ऑक्सीजन की आवश्यकता 10 से 20 प्रतिशत कम हो जाती है, जबकि सोते समय 8 प्रतिशत तक गिर जाती है। कम ऑक्सीजन की आवश्यकता हमारे शरीर को बहुत जरूरी विश्राम देता है। ध्यान मन को शांत करता है और एक शांत मन अधिक स्पष्टता से सोच सकता है।

अब ध्यान करना है बहुत आसान ! आज ही सीखें !

 

2

ध्यान आपकी ऊर्जा बढ़ाता है।

ध्यान द्वारा हमारे मन में से संदेह और भ्रम जाने लगता है और हमने जीवन को और अधिक स्पष्टता से जी सकते है। अपने मन के भ्रम को साफ करना खिड़की से धूल को साफ करने की तरह है। जब आप खुश हैं तो आप बेहतर देख सकते हैं और समझ सकते हैं। यह तब हो सकता है जब हमारे ऊर्जा का स्तर उच्च हो। इस तरह, ध्यान आपको ऊर्जावान बनाता है। धूल संदेह की तरह है और एक साफ खिड़की मन की स्पष्टता की तरह है, जो अनिवार्य रूप से हमारे कार्यों में भी प्रतिबिंबित होगी। यह ध्यान के कुछ ही मिनटों के अभ्यास से आ जाएगा।

3

ध्यान आपको केंद्रित करता है।

हमें यकीन है की आपने ऐसे समय का अनुभव अवश्य किया होगा जब आप किसी भी काम को करते समय बहुत केंद्रित महसूस कर रहे थे। ऐसे समय पर आपका ऊर्जा का स्टार भी अच्छा होगा।। इसका कारण यह है कि आपकी ऊर्जा अन्य व्यर्थ विचारों में नहीं जा रही थी। हमारा मन कंप्यूटर की रैम की तरह है (कंप्यूटर का वह हिस्सा जो चिंतन, विश्लेषण और व्याख्या करता है)। इसलिए, जब कंप्यूटर की पृष्ठभूमि में बहुत सारे कार्यक्रम (विचार) चलते हैं, तो अधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम धीमा पड़ जाता है। ध्यान हमारे बिखरे हुए मन को जोड़ता है और हमारे मन को वर्तमान क्षण में केंद्रित करता है। यह आपके मन से व्यर्थ और कोलाहलपूर्ण विचारों को साफ कर सकता है। ध्यान निस्संदेह हमें मन से स्पष्ट बनाता है, और हम अपने जीवन में ठीक निर्णय लेने में सक्षम हो जाते हैं।

4

ध्यान अवलोकन, धारणा और अभिव्यक्ति में सुधार करता है।

आप निस्संदेह जानते हैं कि आपकी आंखें बाहरी दुनिया के लिये खिड़की की तरह हैं? क्या आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं जब आपकी आंखों में धूल का एक भी कण होता हो? इसी तरह, जब आपके तंत्रिका तंत्र में तनाव हो, तो क्या चीजों को स्पष्ट रूप से समझ पाना संभव है? जब हमारा मन क्रोध, घृणा, ईर्ष्या, लालच, डर और / या पछतावे की भावनाओं में डूबा हुआ है तो हम खुद पर और दूसरों पर संदेह करने लगते हैं। ध्यान हमें केंद्रित करता है, और ऐसी भावनाऐं हमें बहुत ज्यादा परेशान नहीं करती हैं।

इसी समय, हमारे अंदर और बाहर के संसार का हमारे द्वारा अवलोकन बेहतर होता है। हम इस बारे में अधिक ग्रहणशील हैं कि हम कैसा महसूस करते हैं और दूसरे हमारे बारे में कैसा महसूस करते हैं। एक बार जब हम खुद को सुनना शुरू करते हैं, तो हमारी भावनाओं और मनोभावों के बारे में कहना आसान हो जाता है। स्पष्ट अवलोकन का मतलब है की स्थिति की स्पष्ट समझ और सही से गलत का स्पष्ट भेद, जो अनिवार्य रूप से हमारे निर्णय लेने को प्रभावित करता है।

निस्संदेह, यह आपके संचार कौशल को बेहतर बनाने और आपके संचार की सामग्री को अधिक समृद्ध करने जा रहा है। जब आपकी धारणा और अवलोकन स्पष्ट होते हैं, तो आप जानते हैं कि क्या व्यक्त करना है और कैसे करना है।

5

ध्यान एक लंबी अवधी के लिए स्पष्टता कायम रखता है।

हालांकि हम पहले से ही समझ चुके हैं कि ध्यान हमारे मन से कचरा साफ करता है और हमें समझने, सोचने और स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में मदद करता है, यह भी समझना आवश्यक है कि दीर्घ अवधि के लिये इस स्पष्टता को कैसे बरकरार रखा जाए। वह तब आएगा जब हम नियमित रूप से ध्यान करेंगे। ध्यान करने के लिए प्रातःकाल एक अच्छा समय है  क्योंकि इस समय कम कोलाहल होता है और हम गहराई से ध्यान कर सकते हैं। दैनिक ध्यान हमारी ऊर्जा को उच्च स्तर पर बनाए रखता है। यह हमारे मन को शांत करता है और दिनचर्या की परिस्थियों का सामना दृढ़ निश्चय से करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, जब हम खुशी से अभिभूत हो जाते हैं, तो ध्यान हमें स्थिर रखता है।

सुनते हैं कि हमारे नियमित ध्यानधारकों में से एक को ध्यान और मन की स्पष्टता के बारे में क्या कहना है-

"ध्यान के साथ, मैं संदेह के बादलों को दूर हटा देती हूँ।"

"जब आप युवा होते हैं तो जीवन के लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट नहीं होना आम बात है। मुझे लगता है ऐसा इसलिए है क्योंकि हमें जीवन में अधिक अनुभव नहीं होता। लेकिन कई बार हम अधिक सोचने के कारन उन ही विचारों में फंस जाते हैं। जब निर्णय लिया जाना था, तो मुझे कभी यकीन नहीं था कि मैं सही निर्णय लेने जा रहा हूँ। मैं इसके बारे में बार-बार चिंतन करता रहूँगा, संदेह करता रहूँगा, चीजों का अत्यधिक विश्लेषण करता रहूँगा, और अंत में जब मैं एक निष्कर्ष पर आऊंगा, तो मैं तुरंत संदेह करने ललूँगा, और पूरी प्रक्रिया फिर से शुरू हो जाएगी, जब तक मेरा दिमाग उबल न जाए।

जब तक मैंने नियमित रूप से ध्यान करना नहीं शुरू किया था , तब तक मेरा भ्रम और समस्याएं मेरा पीछा कर रही थीं। आज, मैं बिना ध्यान के अपने दिन की शुरुआत की कल्पना भी नहीं कर सकता हूँ, जो एक ही समय में मेरे मन को साफ करने और इसे शांत करने, विश्रांति देने और ध्यान केंद्रित करने के लिए सबसे अच्छा साधन है।"

-ईवाना मिहालिनेक, ग्राफिक डिजाइनर, क्रोएशिया

अब ध्यान करना है बहुत आसान आज ही सीखें !

हमारे ध्यान कार्यक्रम सहज समाधि ध्यान सहज . आनंददायक . प्रभावशाली
अब ध्यान करना है बहुत आसान ! आज ही सीखें !