ध्यान (meditation)

ध्यान: वर्तमान क्षण का सार | Meditation: the Essence of the Present Moment

“जब आपके पास आंतरिक शांति है, तब आप स्वचालित रुप से जो भी काम करते हो उसमें सफलता प्राप्त करते हो। भीतर से जितना अधिक मौन होते हो, उतने अधिक शक्तिशाली आपके विचार और कार्य हो जाते हैं।" - श्री श्री रविशंकर

हम सबके भीतर प्रसन्नता का सागर है। प्रेम हमारे अस्तित्व का मूल है। यह हमारा अपना प्राकृतिक स्वभाव है। हम अपने व्यस्त जीवन की उलझनों में इस कदर उलझ जाते हैं कि मन पर बहुत बोझ डाल देते हैं। हम अपने मूल स्वभाव से दूर हो जाते हैं। यह समय की आवश्यकता है कि हम अपने मन को नकारात्मकता से दूर रखें। स्वयं को हिलाएं और तनाव व अवसाद से मुक्त हो जाएं ध्यान मन को शांत करने की एक प्राचीन विधि है। प्राचीन समय में ध्यान मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता था। वर्तमान समय में ध्यान रोजमर्रा के जीवन में से तनाव को दूर करने का एक प्रभावी उपाय है। अपने मन और समाज के द्वंद व संघर्ष को दूर करने के लिए ध्यान एक उत्तम माध्यम है।

ध्यान बहुत उत्तम मार्ग है जो गहन विश्राम के साथ-साथ उसी समय पर जागरुक रहने भी रहने देता है। यह एक ऐसा कौशल है जो मन को शांत करता है और आपको अपने भीतर के स्वयं के संपर्क में रहने देता है।

 

अब ध्यान करना है बहुत आसान ! आज ही सीखें !

 

हम आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए क्या करें? | How do we attain inner peace?

ध्यान करने से हमें क्या लाभ प्राप्त होते है? आइए उनके विषय में जाने:

हम किसी भी विकट स्थिति में विरुद्ध प्रितिक्रिया करने के बजाय उसकी सही प्रतिक्रिया करते हैं | We develop the ability to respond and not react

चुनौतीपूर्ण परिस्थिति और अनिश्चित समय, चिंता के मुख्य कारण हैं। जिनके कारण वर्तमान समय में रहने की जागरूकता कम हो जाती है। हम अपनी भावनाओं के झूले में झूलने लगते हैं और परेशान हो जाते हैं। हम जल्दबाजी में निर्णय लेने लगते हैं जबकि हर निर्णय लेने से पहले शांति से उस की गणना करना और तर्क संगत निर्णय लेना आवश्यक होता है। ध्यान हमें ताकत देता है परिस्थितियों को उसी प्रकार स्वीकार करने कि, जिस प्रकार वह हैं। हम जागरूकता से परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगते हैं। हम अज्ञानता से अपने निर्णय नहीं लेते तथा ऐसा कुछ नहीं बोलते जिससे बाद में पछताना पड़े।

ध्यान से हम अपने मन को स्थिर कर सकते हैं | We can still our mind

अशांत मन में अत्यधिक विचार उथल-पुथल मचाते रहते हैं, जिसके कारण प्राण शक्ति (जीवनी शक्ति) कम हो जाती है और हम थके हुए और बेचैन हो जाते हैं। ध्यान करने से हम अपने अशांत मन को शांति की तरफ ले जा सकते हैं। श्री श्री योग के वरिष्ठ शिक्षक- श्रीराम सर्वोत्तम के अनुसार: “हम सीधे तौर पर मन को शांत रहने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकते, परंतु हम मन को स्थिर रखने के लिए तैयारी अवश्य कर सकते हैं।" एक स्थिर तथा केंद्रित मन उत्साह व शक्ति का केंद्र है जहां से कलात्मकता का जन्म होता है।

ध्यान करने से हम जागरूकता के साथ कार्य करने में सक्षम हो जाते हैं | We can act with awareness

ध्यान हमारे मन में जमे तनाव को दूर कर देता है, और मन को ताजा व साफ कर देता है। यह मन को वर्तमान क्षण में ले आता है जो कि कार्य का मैदान है। देखो, क्या हम लोग मुस्कुराहट के लिए अतीत को वापस ला सकते हैं? क्या हम 2 घंटे बाद मुस्कुरायेंगे? क्या हम इसकी योजना बनाएंगे? परंतु हम इसी क्षण भी मुस्कुरा सकते हैं! यह हमारे अपने हाथ में है। कोई भी कार्य वर्तमान क्षण में रहकर ही किया जा सकता है। जब मन पूर्ण वर्तमान क्षण में स्थित होता है, तभी हम पूर्ण जागरुकता से कार्य कर सकते हैं। तब कार्य बिना किसी गलती के शत प्रतिशत सही होगा।

हम खुशी और शांति फैला सकते हैं | We can spread happiness and calm

हम अपने आसपास के वातावरण पर प्रभाव डाल सकते हैं। जब हम किसी ऐसे कमरे में घुसते हैं जहां पर लड़ाई या बहस हो रही हो, तो हम बेचैनी महसूस करते हैं, और यदि हम किसी ऐसे कमरे में जाते हैं, जहां बच्चे खेल रहे होते हैं तब हमारे मन में मधुर भावना उत्पन्न हो जाती है। इसी प्रकार ध्यान के नियमित अभ्यास से, हम अपने भीतर बड़ा परिवर्तन महसूस करने लगेंगे। हम अपने आसपास खूबसूरत ऊर्जा का संचार करने लगेंगे। यह केवल हम अपने लिए नहीं महसूस करेंगे, बल्कि हमारे आस-पास रहने वाले लोग भी इस ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

हम शांति को मौका दे सकते हैं | We can give peace a chance

शांति केवल झगड़े का ना होना ही नहीं है, यह मन की सकारात्मक स्थिति है जो कि हमारे भीतर पोषित होती है। यह आंतरिक शांति है, जिससे बाहरी तौर पर परिवार में शांति स्थापित होती है, फिर समाज में, और उसके बाद सारी दुनिया में भी। विभिन्न संप्रदायों में और राष्ट्रों में शांति स्थापित करने के लिए हमें अपने भीतर झांकना होगा। ध्यान एक आंतरिक यात्रा है जो कि स्थाई समाधान की ओर ले जाती है। जब हम भीतर से शांत हो जाते हैं, तो इस शांति को अपने परिवार के साथ भी बांट सकते हैं, दोस्तों के साथ तथा समाज के साथ भी और तब हम एक बेहतर समाज की ओर बढ़ सकते हैं।

अपने आप को हर रोज़ आंतरिक शांति और आनंद का उपहार दें, सहज समाधि ध्यान

अब ध्यान करना है बहुत आसान आज ही सीखें !

हमारे ध्यान कार्यक्रम सहज समाधि ध्यान सहज . आनंददायक . प्रभावशाली
अब ध्यान करना है बहुत आसान ! आज ही सीखें !