आयर्वेद के अनुसार एक स्वस्थ पाचन तंत्र सभी प्रकार के स्वास्थ्य का आधार है। अधिकतर रोगों का मुख्य कारण पाचन तंत्र का बिगड़ना है। पाचन तंत्र की चयापचय ऊर्जा (metabolic), जिसे अग्नि कहते हैं, वह शरीर से सभी प्रकार के विष और अवशिष्ट बाहर निकालती है। यह भौतिक पदार्थ को तोडकर सूक्ष्म ऊर्जा में बदल देती है, जो कि शरीर के लिए आवश्यक है, इस से वह आंतरिक ऊर्जा उत्पन्न करती है और मन में स्पष्टता का निर्माण होता है।
हम एक जूसर के उदहारण से अपने पाचन तंत्र को समझ सकते हैं, शरीर के विष, फल के अवशिष्ट की तरह हैं, अग्नि जूसर के ब्लेड्स हैं और रस (जूस) ऊर्जा है! इसी प्रकार जब अग्नि (जूसर ब्लेड) कमजोर हो तो पाचन ठीक ढंग से नहीं होगा और भोजन से ऊर्जा (जूस) नहीं बनेगी! और परिणामतः - ज्यादा विष (फल के अवशिष्ट) कोशिका में जमा होने लगेगा। इस लिए तीक्ष्ण अग्नि (बेहतर जूसर ब्लेड्स) एक अच्छे पाचन तंत्र के लिए आवश्यक है! इस अग्नि को योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।
योग किस प्रकार पाचन तंत्र को सुधारता है?
योग का अर्थ है श्वास के साथ व्यायाम। श्वास शरीर में जीवन शक्ति भरती हैं और गलत भोजन, गलत जीवन शैली और तनाव से उत्पन्न विष को शरीर से बाहर निकालती है। यह अग्नि को ठीक करती हैं और शरीर में एक संतुलन बनाकर पूरे तंत्र को लम्बा जीवन प्रदान करती है।

अब ध्यान करना है बहुत आसान ! आज ही सीखें !
पाचन के लिए योग आसन:
- त्रिकोण आसन – भूख में वृद्धि, पाचन क्रिया को ठीक और कब्ज को दूर करता है।
- पश्चिमोत्तानासन – कब्ज को दूर करके पाचन तंत्र की समस्या को दूर करता है।
- पवनमुक्तासन – गैस संबधी समस्याओं को दूर करता है।
- मत्स्येन्द्र आसन – पेट के अंगों की मालिश करके पाचन के रोग ठीक करता है।
- ऊष्ट्र आसन – यह पेट और आँतों को खीच कर कब्ज को दूर करता है।
योग – एक प्रभावी तथ्य
योग करने के अनेक कारण हैं जो बताते है की योग क्यों आवश्यक है। यदि हम इसके बारे में सोचे, तो हमे ऐसी बहुत सी सूचना मिलेगी जिस से पाचन तंत्र स्वस्थ होता है।
- हल्का और कोमल शरीर
- सजग और चुस्त शरीर
- मज़बूत हड्डियाँ और मांस पेशियाँ
- मोटापे में कमी
- शरीर की शक्ति में वृद्धि
- भूख में वृद्धि
- क्षमता में वृद्धि होकर थकान से मुक्ति
ये सब हमे मिल सकता है। हमे बस योग का नियमित अभ्यास करना है और एल स्वस्थ पाचन तंत्र फिरसे पाना है। जब भी हम योग करते हैं तो हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य में जरूर वृद्धि करते हैं।
योग सीखने के लिए और योग विशेषज्ञ के साथ सम्पर्क करने हेतु क्लिक करें Sri Sri Yoga





















































